हॉकर्स कॉनर्स के उद्घाटन में भिड़े भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता, फेंकी कुर्सियां

हॉकर्स कॉनर्स के उद्घाटन में भिड़े भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता, फेंकी कुर्सियां

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए, विवाद इतना बढ़ा कि धक्कामुक्की करते हुए दोनो पक्ष मारपीट पर उतारू हो गए और एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकते नजर आए। मौका था रविवार को हॉकर्स कॉनर्स के उद्घाटन कार्यक्रम का, जिसमे महापौर आलोक शर्मा शामिल हुए थे। इस दौरान मेयर आलोक शर्मा भी फंस गए। किसी तरह वह कार्यक्रम छोड़कर निकल गए।

विवाद के पीछे कारण कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं को आमंत्रित नहीं करना बताया जा रहा है। मैनिट चौराहे के पास हॉकर्स कॉनर्स बनवाया है। रविवार को इसका उद्घाटन करने के लिए महापौर आलोक शर्मा समेत भाजपा नेता पहुंचे। कार्यक्रम में स्वागत होर्डिंग में पूर्व विधायक उमाशंकर गुप्ता का फोटो लगा था। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। इसके बाद विवाद बढ़ गया। मेयर आलोक शर्मा जब मीडिया से बात कर रहे थे। उसी बीच कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुर्सी से हमला कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। विवाद को बढ़ता देख पुलिस वालों ने बीच-बचाव की कोशिश की। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे

मामले को लेकर मेयर आलोक शर्मा का कहना है कि हमने जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा को कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। वे नहीं आए। इसलिए हमने लोकार्पण कर दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews