CM की घोषणा पर अमल, आदेश जारी, मानदेय दोगुना, कर्मचारियों- पटवारियों को लाभ, खाते में आएंगे 8000 तक रुपए, मिलेगा लाड़ली बहना का लाभ

employees DA hike

Employees Honorarium Hike, Kotwar Honorarium Hike : मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप राज्य शासन द्वारा कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कर्मचारियों के मानदेय को दो गुना किया गया है। रविवार को जारी आदेश के तहत उन्हें मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का भी लाभ दिया जाएगा। इस वृद्धि का लाभ 35000 कर्मचारियों को मिलेगा।

पटवारी को मिलने वाले भत्ते में भी वृद्धि

इसके अलावा राजस्व विभाग ने पटवारी को मिलने वाले भत्ते में भी वृद्धि की है। पटवारी को 1000 अतिरिक्त हल्का भत्ता उपलब्ध कराया जाएगा। पटवारी द्वारा बहुत सा काम ऑनलाइन किया जाता है। जिसके बाद सरकार ने अतिरिक्त भत्ता देने का निर्णय लिया था। अब अतिरिक्त हल्का भत्ते 500 के स्थान पर 1000 रुपए प्रति महीने दिए जाने का निर्णय लिया गया है। जबकि अतिरिक्त एग्रीस्टेक भत्ता 400 रुपए देने की स्वीकृति के आदेश दिए गए हैं।

आदेश जारी, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का भी लाभ

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने कोटवारों के लिए किए गए वादे को पूरा किया है। रविवार को उनके मानदेय में वृद्धि के आदेश जारी किए गए हैं। कोटवार परिवार की महिलाओं को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का भी लाभ दिया जाएगा।  इसके लिए विभाग ने महिला और बाल विकास विभाग को लाभ दिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं उन्हें वर्दी का रंग खाकी रखने के भी आदेश दिए गए हैं। कोटवार के मानदेय को दोगुना किया गया है। ऐसे में ऐसे कोटवार, जिनके पास सेवा भूमि नहीं है उन्हें 4000 की जगह 8000 रुपए प्रति महीने मानदेय का लाभ दिया जाएगा।

सीयूजी मोबाइल सिम कराए जाएंगे उपलब्ध

कोटवारों के मानदेय में प्रतिवर्ष 500 रुपए की वृद्धि भी की जाएगी। राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोटवारों को सीयूजी मोबाइल सिम उपलब्ध कराए जाएंगे और रिचार्ज करने का खर्च भी विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।

वहीं जिन कोटवार के पास तीन एकड़ तक सेवा भूमि है, उन्हें 1000 की जगह 2000 मानदेय का लाभ दिया जाएगा जबकि तीन से 7 एकड़ तक सेवा भूमि होने पर कोटवारों को प्रति महीने 600 के स्थान पर 1200 रुपए का भुगतान किया जाएगा। इतना ही नहीं 10 एकड़ तक सेवा भूमि रखने वाले कोटवारों को 400 की जगह 1000 का भुगतान किया जाना है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews