
भोपाल। कमलनाथ सरकार के कुछ मंत्री और करीब 17 विधायकों के गायब होने की खबर के बाद मंगलवार को कांग्रेस ने विधायकों की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि यहां मौजूदा हालात पर चर्चा के साथ अपने विधायकों की नाराजगी और शिकायतें दूर करने की भी कोशिश की जीएगी।
बता दें कि सोमवार शाम कांग्रेस के कुछ मंत्री और 17 विधायकों के गायब होने की खबर के बाद सियासी हलकों में फिर हंगामा मच गया। इसके तुरंत बाद सीएम हाउस में कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों की बैठक बुलाई गई। साथ ही मंगलवार सुबह दस बजे मुख्यमंत्री ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। मंगलवार को ही बीजेपी ने भी प्रदेश बीजेपी कार्यालय में अपने विधायकों की बैठक बुलाई है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

