सी एम ने बुलाई बैठक, ओबीसी आरक्षण को लेकर तय होगी रणनीति

madhya pradesh

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 12 अगस्त को बड़ी बैठक बुलाई है। मंत्रालय में दोपहर तीन बजे यह बैठक बुलाई गई है,जिसमें OBC वर्ग के मंत्री मोहन यादव कमल पटेल राम खेलावन पटेल भरत सिंह कुशवाहा सहित अन्य मंत्री, ओबीसी के प्रमुख विधायक शामिल होंगे। इसके साथ ही बैठक में महाधिवक्ता और वरिष्ठ वकीलो का पैनल भी बैठक में मौजूद रहेगा ,माना जा रहा है कि OBC आरक्षण को लेकर बैठक में आगामी रणनीति तय होगी।

बेटी को डॉक्टर बनाने का सपना माँ के लिए हुआ जानलेवा साबित, नाबालिग ने उतारा मौत के घाट

गौरतलब है ,कि 8 मार्च 2019 को कंमलनाथ सरकार ने अध्यादेश लाकर प्रदेश में ओबीसी (OBC) को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया था। जिसे बाद में 14 जुलाई 2019 को कानून बनाकर लागू कर दिया। लेकिन आरक्षण के कुछ समय बाद ही कोर्ट में याचिका दायर करते हुए ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण पर रोक लगाने की मांग की गई। जिस पर 13 जुलाई 2021 को हाइकोर्ट में ओबीसी का बढ़ा हुआ आरक्षण होल्ड करा दिया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews