उज्जैन में 140 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा शनिलोक, सीएम डॉ मोहन यादव ने स्वीकृत की राशि

राशि की स्वीकृति की बात सुनकर सभी शनि भक्तों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उपस्थित लोगों ने अपने-अपने मोबाइल का टार्च ऑन कर रौशनी दिखाकर मुख्यमंत्री का आभार जताया।
Dr. Mohan Yadav Chief Minister

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में बनने वाले शनि धाम निर्माण के लिए 140 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी है, उन्होंने शनिवार की शाम मुख्यमंत्री निवास से उज्जैन में आयोजित 9वें अन्नकूट महोत्सव एवं संध्या भजन कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए ये घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों और परम्पराओं के संरक्षण और विकास के लिए प्राण-प्रण से संकल्पित होकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अन्नकूट महोत्सव श्रृद्धा और भक्ति के परम अवसर के साथ पुण्य अर्जन का अवसर भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परमात्मा ने समाज और नर नारायण की सेवा का सबको समान अवसर दिया है, इसलिए हर किसी को इस दिशा में आगे आना चाहिए।

मुख्यमंत्री नेअन्नकूट महोत्सव की बधाई दी

डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश में सभी तरफ तेजी से विकास के काम चल रहे हैं। विकास में हम सबका सहयोग लेंगे। साधु-संतों के आशीर्वाद से हमें प्रदेश की जनता की सेवा करने की असीम ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सभी लोकतांत्रिक परम्पराओं का पालन करते हुए कर्म और आत्मबल से राजधर्म के सभी दायित्वों का निर्वहन कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को अन्नकूट महोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी।

गीता जयंती पर धूमधाम से आयोजित होंगे कार्यक्रम 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाली गीता जयंती पर प्रदेश में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गीता जयंती पर उज्जैन के दशहरा मैदान में एक बहुत बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जहां-जहां चरण पड़े, उन स्थानों को हमारी सरकार तीर्थस्थलों के रूप में विकसित कर रही है। श्री राम वन गमन पथ के निर्माण के लिए चित्रकूट, ओरछा और अन्य संबंधित स्थानों में भी तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

शनि भक्तों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार  

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने उज्जैन में शनि मंदिर परिसर में शनि लोक के निर्माण के लिए 140 करोड़ रुपए मंजूर करने की घोषणा भी की, राशि की स्वीकृति की बात सुनकर सभी शनि भक्तों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उपस्थित लोगों ने अपने-अपने मोबाइल का टार्च ऑन कर रौशनी दिखाकर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews