मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भोपाल के लाल परेड मैदान पर आयोजित NSG द्वारा आयोजित मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों के ‘समग्र क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया। यह प्रशिक्षण 4 मई 2026 तक चलेगा । इस अवसर पर मुख्यमंत्री का पुलिस बैंड द्वारा अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जवानों ने आतंकी हमले की मॉक ड्रिल कर ऐसे हमलों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु NSG की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि टेररिज्म जैसे खतरों से निपटने के लिए भोपाल के तूमड़ा में जल्दी ही एक अत्याधुनिक केंद्र स्थापित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए NSG कमांडो के साहस और योगदान की सराहना की , उन्होंने कहासशस्त्र बलों ने भारत का मान-सम्मान बढ़ाते हुए दुनिया में विशिष्ट पहचान बनाई है। NSG कमांडो हर चुनौतीपूर्ण समय में देश के सुरक्षा कवच बनकर पूर्ण साहस, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ अपना कर्तव्य निभाते हैं। जब भी देश में किसी संकट से पाला पड़ता है तब NSG कमांडो खड़ा मिलता है।
ये भी पढ़ें
जो जिस तरह का है उसे उस तरह की भाषा में जवाब देने का समय
संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा ये केवल एक कर्मकांड नहीं है ये संकल्प से सिद्धि का अभियान है, उन्होंने कहा मध्य प्रदेश को शांति का टापू कहा जाता है और हम तो सर्वजन हिताय सर्जन सुखाय की बात करने वाले लोग हैं, सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामयः , हमारे तो वेदों में यही बात कहीं गई है लेकिन जैसे को तैसा हमें सिखाया गया है जो जिस तरह का है उसे उस तरह की भाषा में जवाब देने की तैयारी होनी चाहिए इसलिए आज अपराध, आतंकवाद, नक्सलवाद इनका अब इस धरती पर कोई महत्व नहीं है इनसे लड़ने के लिए सुरक्षा बलों को प्रशिक्षण की आवश्यकता है और मध्य प्रदेश सरकार इस दिशा मेंआगे बढ़ रही है।
आज मध्यप्रदेश की भूमि ‘नक्सल मुक्त’ हो चुकी है
डॉ मोहन यादव ने कहा अब सशस्त्र बलों को उन्नत प्रशिक्षण देकर अपराध व आतंकवाद जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हमने बड़ी उपलब्धि हासिल की है तीन दशक से ज्यादा समय से जिस नक्सलवाद में मध्यप्रदेश को परेशान कर रखा है उसका अब खात्मा हुआ है, हमारे सशस्त्र बलों ने आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया है और जल्दी ही इसका भी खात्मा होगा।
भोपाल में बनेगा 200 करोड़ की लागत का अत्याधुनिक केंद्र
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा अब आतंकवाद पर प्रहार का समय है, इसलिए काउंटर टेरेरिज्म ग्रुप (CTG) बन रहा है और इसे बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने करीब 200 करोड़ की डीपीआर बनाई है जिसपर जल्दी ही काम शुरू होगा उन्होंने घोषणा की कि भविष्य में होने वाले टेररिज्म जैसे खतरों से निपटने के लिए भोपाल के तूमड़ा में एक अत्याधुनिक केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस सेंटर के जरिए हम अपने सुरक्षा बलों को किसी भी प्रकार की आकस्मिक आपदा के लिए पूरी क्षमता से तैयार करेंगे।