सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने नकाशीपाड़ा में एक जनसभा का आयोजन किया। इस दौरान उन्हें केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कई गंभीर आरोप भी लगाए। कोलकाता पर पाकिस्तान के हमले की धमकी पर सरकार की चुप्पी को लेकर बड़ा बयान भी दिया है। जिसे लेकर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से इस्तीफा भी मांगा है।
ममता बनर्जी ने कहा, “जब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने खुलेआम कोलकाता पर हमला करने की धमकी दी थी। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ भी क्यों नहीं कहा था? कूच बिहार में रैली को संबोधित करते हुए भी भारत के प्रमुख शहर और वहां के लोगों पर मंडरा रहे गंभीर खतरे के बारे में एक भी शब्द नहीं बोला।”
बंगाल पर हमला बर्दाश्त नहीं, ममता बनर्जी की चेतावनी
बंगाल सीएम ने केंद्र सरकार को चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि, “यदि दिल्ली बंगाल को निशाना बनाती है। अगर कोई कोलकाता को निशाना बनाता है, तो हम भारतीय नागरिक के तौर पर इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।” पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए टीएमसी मुखिया ने कहा, “आप चुप बैठें हैं। आपको शर्म नहीं आती? आपको इस्तीफा दे देना चाहिए।”
Pakistan’s Defence Minister has openly threatened to strike Kolkata. And what has @narendramodi said? Nothing.
Yesterday in Cooch Behar, the Prime Minister addressed a rally but didn’t utter a single word about this grave threat to a major Indian city and its people.
Is this… pic.twitter.com/WygaUKX5LF
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) April 6, 2026
पहलगाम हमले पर भी दिया बड़ा बयान?
ममता बनर्जी की जनसभा में पहलगाम हमने पर भी बड़ा बयान दिया है। भाजपा पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, “क्या बीजेपी के पास चुनाव से पहले एक और पहलगाम अटैक के लिए कोई ब्लूप्रिंट तैयार है।” इस मामले में बीजेपी ने भी पलटवार किया है। टीएमसी पर हिन्दू विरोधी होने का आरोप भी लगाया है।
बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भण्डारी ने कहा, “सीएम ममता बनर्जी पहलगाम आतंकी हमले को एक स्क्रिप्ट और ब्लूप्रिंट बता रही हैं। तृणमूल कांग्रेस ने वोट बैंक को खुश करने के लिए इस अटैक को ब्लूप्रिंट कह डाला, जिसमें मासूम हिंदुओं की हत्या पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा की गई थी।”
WB CM Mamata Banerjee calls the barbaric Pahalgam Terror Attack ‘ A script blueprint ‘ !
TMC to appease vote bank went to the extent of calling Pahalgam a script in which innocent Hindus were killed by Pak Terrorists!
Anti Hindu TMC! pic.twitter.com/U6LKeLSA6e
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) April 6, 2026






