CM Dr Mohan Yadav birthday : पीएम मोदी ने सीएम मोहन यादव को दी जन्मदिन की बधाई, कही ये बड़ी बात

CM Dr Mohan Yadav birthday

CM Dr Mohan Yadav birthday : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस अवसर पर उन्हें उनके शुभ चिन्तक बधाई दे रहे हैं, खास बात ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सीएम यादव को बधाई दी है, प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष  वीडी शर्मा ने भी उन्हें शुभकामनायें दी हैं।

PM Modi ने लिखा-  उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एकाउंट X पर लिखा- “मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। वह राज्य के विकास पथ को मजबूत करने और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए दृढ़ प्रयास कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”

पूर्व सीएम शिवराज ने लिखा- आपके कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नित नए आयाम स्थापित करे 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को शुभकामनायें दी हैं, उन्होंने X पर लिखा- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन हेतु प्रार्थना करता हूँ। आपके कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नित नए आयाम स्थापित करता रहे, यही कामना करता हूँ।

VD शर्मा ने भी दी सीएम डॉ मोहन यादव को बधाई 

मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी सोशल मीडिया एकाउंट X पर मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए लिखा-  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews