सीएम डॉ मोहन यादव ने 12वीं के टॉपर्स को दी स्कूटी की चाबी, बोले-“ये सिर्फ वाहन नहीं, आपके भविष्य को गति प्रदान करने का साधन है”

सेनिटेशन एवं हाईजीन योजना के तहत शासकीय विद्यालयों की कक्षा सातवीं से 12वीं तक अध्ययनरत बालिकाओं को स्वास्थ्य स्वच्छता के लिये 300 रूपये की राशि प्रतिवर्ष प्रदान की जाती है।
CM Dr Mohan Yadav gave the keys of scooty to the toppers of class 12th

मध्य प्रदेश के सरकारी विद्यालयों से 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत खास है , आज उनके सपनों को उड़ान देने के लिए चलाई जा रही योजना के तहत उन्हें निःशुल्क स्कूटी प्रदान की गई, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 7832 विद्यार्थियों के लिए आयोजित स्कूटी वितरण कार्यकम में कुछ विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी भेंट की, मुख्यमंत्री ने कहा ये सिर्फ स्कूटी नहीं है ये प्रतिभावान विद्यार्थियों को उंचाई हासिल करने में गति प्रदान करने वाला एक वाहन है जो आपके भाग्य के साथ जुड़ रहा है ।

राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आज कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री  विश्वास सारंग सहित की अतिथि मौजूद थे।

बालिकाओं के खाते में 68 करोड़ रुपये ट्रांसफर 

कार्यकम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए कहा कि ये स्कूटी आपके भाग्य को गति तो प्रदान करेगी ही  साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित करेगी, सीएम ने इस अवसर पर कहा कि हमने आज सेनिटेशन एवं हाईजीन योजना अंतर्गत वर्ष 2025 में कक्षा 7वीं से 12वीं की 20 लाख 37 हजार 439 बालिकाओं को लगभग 61 करोड़ रुपये डीबीटी द्वारा बालिकाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की है इसके साथ ही 20 हजार 100 बालिकाओं के बैंक खातों में 7 करोड रुपयों की स्टायपंड राशि भी ट्रांसफर की है।

आज दुनिया से सभी देश भारत की तरफ पहले देखते हैं 

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि बदलते दौर में भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर क्षेत्र में लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं, परिणाम ये है कि दुनिया के बड़े बड़े देश नई तकनीक अपनाने में भारत की तरफ देख रहे हैं नवाचार करने से पहले भारत की तरफ देख रहे हैं यही वजह है अज विश्व का कोई भी मंच तब तक अधूरा है जब तक वहां नरेंद्र मोदी मौजूद नहीं हों।

[dgv_vimeo_video id=”1117703735″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews