सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ‘लोक-पथ’ मोबाइल ऐप का लोकार्पण, 7 दिन में होगा समस्या का समाधान

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से आयोजित नवीन तकनीक का उपयोग, जनता की सेवा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि हमने लोककल्याण की शपथ ली थी और मुझे खुशी है कि विभाग तकनीक के माध्यम से नवाचार कर रहा है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ‘लोक-पथ’ मोबाइल ऐप का लोकार्पण, 7 दिन में होगा समस्या का समाधान

Lok Path App : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज विधानसभा भवन के मीडिया सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से ‘लोक-पथ’ मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया। इस अवसर पर लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा नवीन तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में 40 हजार किलोमीटर लंबाई की सड़कों में कहीं भी कोई गड्ढा और खराब सड़क की शिकायत ऐप के माध्यम से मिलेगी, उसका विभाग द्वारा 7 दिनों में समाधान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने की विभाग के नवाचार की प्रशंसा 

सीएम ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से आयोजित नवीन तकनीक का उपयोग, जनता की सेवा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि हमने लोककल्याण की शपथ ली थी और मुझे खुशी है कि विभाग तकनीक के माध्यम से नवाचार कर रहा है। ये नवाचार विभाग के लिए भी फलदायी हो और सरकार के लिए भी शुभदायी हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम चाहते हैं कि विभाग ये कोशिश करे कि सड़कों पर गड्ढे ही न हो, ये सबसे अच्छी बात होगी। लेकिन अभी बारिश का मौसम है और ऐसे में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनने या भारी वाहन गुजरने पर सड़कों पर गड्ढे हो जाते हैं। ऐसे में विभाग इस स्थिति के प्रबंधन की कोशिश भी कर रहा है।

ऐप के ज़रिए लोग कर सकते हैं शिकायत

बता दे कि प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए ‘लोकपथ मोबाइल ऐप’ (Pothole reporting App) लॉन्च किया गया है। इस ऐप के द्वारा लोग प्रदेश भर की सड़कों में होने वाले गड्‌ढों की रिपोर्ट कर सकेंगे। अगर सड़क पर गड्ढा है और लंबे समय से भरा नहीं जा रहा हो तो लोग उसकी फ़ोटो खींचकर मोबाइल ऐप पर शिकायत कर सकते हैं। ये सूचना संबंधित अधिकारी तक पहुँचेगी और समयसीमा में शिकायत का समाधान किया जाएगा। इसकी सूचना भी शिकायत करने वाले को दी जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews