
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के साथ नवीन विधायक विश्राम गृह के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। 102 विधायकों के लिए पुराने विश्राम गृह की जगह आलीशान फ़्लैट बनाये जायेंगे जो ना सिर्फ आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे बल्कि ये फ़्लैट भूकंपरोधी और अग्निरोधी यानि फायर प्रूफ भी होंगे।
मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने भोपाल के विधायक विश्राम गृह परिसर में नवीन विधायक विश्राम गृह के निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया। दोनों नेताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया, इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर समेत अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अग्निरोधी और भूकंपरोधी होंगे विधायकों के फ़्लैट
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि 159 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विधायकों के आवासों के निर्माण कार्य का अज भूमिपूजन हुआ है इसमें 102 विधायकों के लिए आवास बनाये जाएँगे , इसका पहला चरण आज शुरू हुआ है, सीएम डॉ मोहन यादव ने इसके दूसरे चरण की भी घोषणा कर दी है, उन्होंने बताया कि ये परिसर ग्रीन बिल्डिंग है, अग्निरोधी और भूकंपरोधी होगी उसके साथ साथ सभी जरूरी और आधुनिक सुविधाएँ विधायकों के आवास में रहेंगी जिससे वे यहाँ रहते हुए विकसित मध्य प्रदेश के बारे में चिंतन कर सकें।
ऐप पर शिकायत के बाद चार दिन में भर जायेंगे गड्ढे
सड़कों में गड्ढों के सवाल पर PWD मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि हमने लोकपथ ऐप बनाया है जिसपर कोई भी व्यक्ति लोक निर्माण विभाग की सड़क पर हुए गड्ढे की शिकायत कर सकता है, उस गड्ढे की फोटो अपलोड होने के सात दिन में उसे भरकर वापस उसका फोटो ऐप पर अपलोड करने की जिम्मेदारी उस क्षेत्र के अधिकारी की है उन्होंने कहा अब हम इस समय सीमा को कम कर जल्दी ही चार दिन की समय सीमा के साथ अपडेट कर रहे हैं जिससे बारिश एक समय होने वाली परेशानी से बचा जा सके।
28 जुलाई से 8 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू होकर 8 अगस्त तक चलेगा इसमें 10 बैठक होंगी मैं समझता हूँ इन बैठकों में पक्ष और विपक्ष मिलकर प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे जो कानून सरकार की तरफ से आएंगे उसपर भी चर्चा होगी और सबकी भागीदारी से सत्र सार्थक सिद्ध होगा।
कांग्रेस के नव संकल्प शिविर पर कही ये बात
मांडव (मांडू ) में एमपी कांग्रेस के दो दिवसीय चिंतन शिविर (नव संकल्प शिविर) के सवाल पर नरेंद्र सिंह तोमर ने काह सबको चिंतन करने का अधिकार है, मैं समझता हूँ कि अध्ययन और चिंतन सभी को निरंतर करते रहना चाहिए।
[dgv_vimeo_video id=”1103057096″]
[dgv_vimeo_video id=”1103057258″]
विधायकगणों के लिए आधुनिक, सुरक्षित एवं सर्वसुविधायुक्त भवनों का निर्माण किया जा रहा है। जिनमें सौर ऊर्जा, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सहित अन्य आवश्यक विषयों का ध्यान रखा गया है : CM@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh pic.twitter.com/PwnKbaugRd
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) July 21, 2025
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

