सीएम डॉ मोहन यादव ने की केंद्रीय बजट की सराहना,मध्य प्रदेश में पेट्रोल डीजल की कीमतों पर बड़े निर्णय के दिए संकेत

मुख्यमंत्री ने कहा बजट में सतत विकास का संकल्प है, एमएसएमई और हेवी इंडस्ट्री में मध्य प्रदेश भी तेजी से काम कर रहा है, रोजगार सृजन को गति मिलेगी, ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। 
CM Dr Mohan Yadav

CM Dr Mohan Yadav

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज मंगलवार को केन्द्रीय बजट 2026-27 पर मीडिया से बात की, उन्होंने बजट की तारीफ करते हुए उसे जन हितैषी बताया, सीएम ने कहा यह बजट विकसित भारत के ‘संकल्प से सिद्धि’ की ओर बढ़ता एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तारीफ की।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा इस साल पेश बजट से वैश्विक स्तर पर भारत की छवि अच्छी बनेगी, बजट में विकास का बहुत अच्छा रोड मैप बनाया गया है, इसमें अंत्योदय की भावना बजट में दिखाई दे रही है, एआई को प्रमोट किया गया है, युवा शक्ति को प्रेरित किया गया है, सभी सेक्टर को समान रूप से आगे बढ़ने का मौका दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा बजट में सतत विकास का संकल्प है, एमएसएमई और हेवी इंडस्ट्री में मध्य प्रदेश भी तेजी से काम कर रहा है, रोजगार सृजन को गति मिलेगी, ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।  उन्होंने कहा कि हम जल्दी ही फार्मा सेक्टर में लंबी छलांग लगाएंगे, सीएम ने बताया कि सेमीकंडक्टर को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से मेरी बात हुई है मध्य प्रदेश भी कदम से कदम मिलाकर सेमीकंडक्टर उद्योग में काम करेगा।

आईटी, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा के विस्तार का प्रावधान

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश में उद्योगों का संवर्धन किया जा रहा है, टेक्सटाइल उद्योग को जीवित किया जा रहा है इससे स्थानीय रोजगार को नई ऊर्जा मिलेगी, हम सप्लाई क्षमता को और अधिक बढ़ाने वाले हैं, बजट में आईटी, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा के विस्तार का प्रावधान है।

नारी सशक्तिकरण के लिए पर्याप्त गुंजाइश

सीएम ने कहा केंद्रीय बजट में सेवा क्षेत्र को बढ़ावा दिया गया है , नारी सशक्तिकरण के लिए पर्याप्त गुंजाइश दी गई है, महिला उद्यमी को बढ़ाने के लिए प्रयास किए गए प्रत्येक जिले में एक छात्रावास खोले जाएंगे, बजट के चलते मेट्रोपॉलिटन सिटी का विकास होगा, आर्थिक रूप से शहर संगठित और मजबूत होंगे, ग्रीन एनर्जी पर फोकस किया गया है इससे सभी प्रकार के निवेशकों का विश्वास कायम रहेगा।

आज का भारत किसी के आगे झुकता नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा वित्त आयोग की सिफारिश जमीनी स्तर पर उतारी जा रही हैं, वित्तीय दृष्टि से यह महत्वपूर्ण कदम है इसमें वित्त के तमाम जानकारों को जोड़ा गया है उन्होंने कहा कि आज पड़ोसी देश की हालत देखो, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री दूसरे देशों से उधारी मांगते हैं और आज हमारे देश की हालत देखो, आज का भारत किसी के आगे झुकता नहीं है।

पेट्रोल डीजल की कीमतें घटाने के संकेत 

सीएम ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए पेट्रोल डीजल पेट्रोल की कीमतों को लेकर बड़ी बात कही सीएम ने निकट भविष्य में मध्य प्रदेश में पेट्रोल डीजल पर वेट कम करने के संकेत दिए , उन्होंने कहा डीजल पेट्रोल की वेट कम करने की चुनौती हमारे सामने है जो जितनी ड्यूटी भी देगा उसके हिसाब से उसे केंद्र रिटर्न देगा, 18 फरवरी को आने वाले प्रदेश के बजट में इसमें राहत मिलेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews