Hindi News

सीएम डॉ मोहन यादव ने राज्य शासन के वर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन, समृद्ध किसान- समृद्ध प्रदेश है इस साल की थीम

Written by:Atul Saxena
Published:
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से आह्वान करते हुए कहा है कि आइए, हम सब एकजुट होकर मध्य प्रदेश की विकास यात्रा को नये क्षितिज और नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।
सीएम डॉ मोहन यादव ने राज्य शासन के वर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन, समृद्ध किसान- समृद्ध प्रदेश है इस साल की थीम

CM Dr Mohan Yadav released MP government year 2026 calendar

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश शासन के वर्ष 2026 के कैलेंडर का आज मुख्यमंत्री निवास में विमोचन किया। किसान कल्याण वर्ष 2026 का यह कैलेंडर समृद्ध किसान- समृद्ध प्रदेश की थीम पर आधारित है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वर्ष 2026 की शासकीय डायरी, शीट और नोटबुक का भी विमोचन किया। उन्होंने कहा कि हम इस साल को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कैलेंडर की विषय वस्तु और आकल्पन की प्रशंसा करते हुए कहा कि शासकीय डायरी का मुद्रित स्वरूप, अधिकारियों- कर्मचारियों और प्रदेशवासियों के लिए उपयोगी रहेगा। उन्होंने इस अवसर पर वर्ष 2026 के शुभ आगमन पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं दी।

वर्ष 2026 नई ऊर्जा, समृद्धि और आत्मनिर्भरता का संकल्प लेकर आया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलेंडर वर्ष 2026 नई ऊर्जा, समृद्धि और आत्मनिर्भरता का संकल्प लेकर आया है। इसे हम मध्य प्रदेश में कृषि आधारित उद्योगों के समग्र विकास वर्ष के रूप में मनायेंगे। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष 2025 में उद्योग और निवेश के क्षेत्र में हमें जो उपलब्धियां मिलीं, वे प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। वर्ष 2026 इसी बुनियाद को और भी मजबूत करेगा।

हम सब मिलकर ‘विकसित मध्य प्रदेश’ के संकल्प को साकार करेंगे

डॉ मोहन यादव ने कहा कि सरकार, समाज और जवाबदेह प्रशासन सबके संयुक्त प्रयासों से मध्य प्रदेश विकास, संस्कृति, नवाचार और कल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर है। विरासतों को सहेजकर हम किसानों, युवाओं, माताओं-बहनों और गरीब वर्ग के सशक्तिकरण के साथ ‘विकसित मध्यप्रदेश’ के संकल्प को साकार करेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews