सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे विभागों की समीक्षा, जीतू पटवारी बोले- कई मंत्रियों पर गंभीर आरोप, क्या उनसे इस्तीफा लेंगे?

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दो साल के कार्यकाल की समीक्षा का फैसला लिया है वे विभागीय स्तर पर कामकाज की समीक्षा करेंगे इसकी शुरुआत आज मंगलवार 2 दिसंबर से हो रही है, कुछ विभागों की समीक्षा कल 3 दिसंबर को होगी और ये सिलसिला 9 दिसंबर तक चलेगा।
Mohan Yadav Jitu Patwari

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सरकार के विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे, किस विभाग की समीक्षा कब होगी और विभागीय मंत्री के साथ उसमें कौन अधिकारी शामिल रहेंगे इसकी जानकारी शासन ने जारी कर दी है लेकिन समीक्षा से पहले ही इसपर सियासत शुरू हो गई है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस पर सवाल किया है कि कई मंत्रियों पर गंभीर आरोप हैं तो क्या मुख्यमंत्री उनसे इस्तीफा लेंगे?

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज मंगलवार को सभी विभागों की समीक्षा करेंगे। बैठकों की शुरुआत विधानसभा में दोपहर 2 बजे से होगी, पहली समीक्षा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की  होगी, जो 2 बजे से 2:30 बजे तक चलेगी  जिसमें मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसी तरह मुख्यमंत्री अन्य विभागों की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री के पास 13 विभाग उसकी समीक्षा कौन करेगा?

समीक्षा से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसपर सवाल खड़े किये हैं उन्होंने कहा,  मुख्यमंत्री दो साल के कार्य की समीक्षा करने जा रहे हैं ये अच्छा विचार है लेकिन वे ये बताएं कि 13 विभाग उनके पास हैं उनकी समीक्षा कौन करेगा, गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास है उसकी हालत पूरा देश जानता है तो वे ये बताएं उसके लिए किसे सजा मिलेगी?

मंत्रियों पर कई गंभीर आरोप क्या उनसे मुख्यमंत्री इस्तीफा लेंगे?

जीतू पटवारी ने कहा कृषि विभाग की EOW की जांच चल रही है नकली बीज, खाद की कालाबाजारी, सहकारिता में घोटाले ये किसी से छिपे नहीं है, सिर्फ कृषि विभाग ही नहीं स्वास्थ, कृषि, परिवहन, स्कूली शिक्षा, पंचायत, लोक निर्माण, ऊर्जा, सहकारिता और स्वास्थ विभाग के मंत्रियों पर कई गंभीर आरोप है, क्या उनसे मुख्यमंत्री इस्तीफा लेंगे?

दोनों उप मुख्यमंत्रियों के विभागों में अराजकता के आरोप 

जीतू पटवारी ने कहा प्रदेश में नकली दवा से बच्चों की मौत हो रही है, चूहों के कुतरने से बच्चों की मौत हो रही है CAG में 500 पेज की रिपोर्ट है स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ तो इसपर क्या एक्शन होगा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा मुख्यमंत्री जी, आपके दोनों उपमुख्यमंत्रीयों के विभागों में खुलेआम अराजकता फैली हुई है क्या आप उनकी कार्यशैली की समीक्षा कर उनसे इस्तीफा लेंगे?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews