PM Modi के लिए राहुल गांधी की टिप्पणी पर बोले सीएम डॉ मोहन यादव, ये उनकी दुर्बुद्धि की पराकाष्ठा

PM Modi bpl

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का मध्य प्रदेश दौरा सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है पहले उन्होंने जिस तरह अपनी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जूते पहनकर और फूल फेंक कर पुष्पांजलि दी उसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हुई उसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जिस लहजे में बात की उनका मजाक बनाया अब उसकी चर्चा हो रही है, भाजपा ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है, सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि ये राहुल गांधी की दुर्बुद्धि की पराकाष्ठा है।

एमपी कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का शुभारंभ करने आये राहुल गांधी ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मंत्र दिए साथ ही अपनी पार्टी के नेताओं पर तंज भी कसे, राहुल ने फूल छाप कांग्रेसी, रेस का घोड़ा, बारात का घोड़ा और लंगड़े घोड़े का उदाहरण देकर निष्क्रिय नेताओं पर निशाना साधा, इसके अलावा राहुल गांधी ने हमेशा की तरह संविधान बचाने और जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया।

पीएम मोदी के लिए राहुल गांधी ने की थी ये टिप्पणी 

राहुल गांधी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आदत के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाया, इस बार उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप से जोड़कर पीएम मोदी पर तंज कसा, राहुल ने कहा उधर से ट्रंप ने मोदी जी को फोन लगाया और पूछा क्या कर रहे हो, फिर कहा नरेंदर ..सरेंडर…और जी हजूर कर नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के इशारे का पालन किया।

जिसकी जैसी बुद्धि होती है वो वैसी बात करता है: मोहन यादव 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राहुल गांधी की इस टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा जिसकी जैसी बुद्धि होती है वो वैसी बात करता है, नेता प्रतिपक्ष का पद गरिमा का होता है जवाबदारी का होता है लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री के लिए नेता प्रतिपक्ष ने इस तरह के शब्दों का प्रयोग किया ये उनकी दुर्बुद्धि की पराकाष्ठा है, सब इस पर थू थू कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री बोले राहुल गांधी की माफ़ी मांगनी चाहिए 

सीएम ने कहा अटल जी लंबे समय तक इस पद पर रहे, उन्होंने हमेशा पद का मान बढ़ाया देश का मान बढ़ाया लेकिन राहुल गांधी अपनी हरकतों से, भाषा से, व्यवहार से  पद की गरिमा को लज्जित कर रहे हैं, मैं इसकी निंदा करता हूँ उन्हें माफ़ी मांगना चाहिए।

लंगड़ा घोड़ा कहकर अपनी ही पार्टी के नेताओं का अपमान किया 

कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने कहा राहुल गांधी से जो कहा उसपर आश्चर्य क्या करें, जो अपनी ही पार्टी के उन नेताओं को लंगड़ा घोड़ा कहते हैं जिन्होंने अपना जीवन कांग्रेस के लिए दे दिया और उनके सामने आया नेता जो बिना किसी योग्यता के केवल उत्तराधिकारी के रूप में परंपरागत आया वो उनका अपमान कर रहे हैं।

मंत्री राकेश सिंह ने कहा अपमान राहुल गांधी का प्रिय विषय

वैसे अपमान राहुल गांधी का प्रिय विषय है फिर वो चाहें देश का अपमान हो, सेना का अपमान हो, जवानों की वीरता का अपमान हो वो अपमान करने का एक भी अवसर नहीं छोड़ते, राहुल गांधी के लिए सबसे ठीक बात यही है कि एक बेतुकी पार्टी का, बेतुके उद्देश्य के साथ एक बेतुका नेता है।

राहुल गांधी ने सिर्फ पीएम ही नहीं देश के सैनिकों का अपमान किया 

पीएम मोदी के लिए की गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा पूरी दुनिया भारत की सेनाओं का लोहा मान रही है तो राहुल गांधी ये प्रधानमंत्री का नहीं सैनिकों का अपमान कर रहे है, राकेश सिंह ने तंज कसते हुए कहा जब राहुल बोल रहे थे तब हो सकता है उनके पास लिखित कागज जो हमेशा आता है नहीं आया तो जो उनकी जो योग्यता है उसके अनुसार उन्होंने कह दिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews