Hindi News

श्रमिकों के खातों में शुक्रवार को पहुंचेगी राशि, सीएम डॉ मोहन यादव संबल योजना के 150 करोड़ रुपये करेंगे ट्रांसफर

Written by:Atul Saxena
Published:
संबल योजना में जहाँ एक ओर महिला श्रमिक को प्रसूति सहायता के लिये 16 हजार रुपये दिये जाते हैं, तो वहीं दूसरी ओर श्रमिकों के बच्चों को महाविद्यालय शिक्षा प्रोत्साहन योजना में उच्च शिक्षा के लिये सम्पूर्ण शिक्षण शुल्क राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है।
श्रमिकों के खातों में शुक्रवार को पहुंचेगी राशि, सीएम डॉ मोहन यादव संबल योजना के 150 करोड़ रुपये करेंगे ट्रांसफर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को जबलपुर के बरगी में होने वाले इस कार्यक्रम में संबल योजना अंतर्गत, अनुग्रह सहायता के 6821 प्रकरणों में 150 करोड़ रुपये सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। संबल योजना के उन लाभार्थियों के लिए ये राहत भरी खबर है जो संबल योजना की राशि का इन्तजार कर रहे थे।

प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए संबल योजना एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। जब से योजना शुरू हुई है तब से अब तक 1 करोड़ 76 लाख श्रमिकों का इसमें पंजीयन हो चुका है। पंजीयन की प्रक्रिया अभी भी जारी है, पत्र व्यक्ति इसमें पंजीयन करा सकता है।

संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता राशि 

योजना में अलग अलग श्रेणी में अनुग्रह राशि दिए जाने का प्रावधान सरकार ने किया है, योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख रुपये अनुग्रह सहायता एवं सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये सरकार की तरफ से दिए जाते हैं। इसके अलावा स्थायी अपंगता पर 2 लाख रुपये एवं आंशिक स्थायी अपंगता पर 1 लाख रुपये सरकार देती है तथा अंत्येष्टि सहायता के लिए 5 हजार रुपये प्रदान किये जाते हैं।

जबलपुर से राशि जारी करेंगे सिंह डॉ मोहन यादव 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को जबलपुर पहुंचेंगे वे जिले के बरगी में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे और संबल योजना के अंतर्गत अनुग्रह सहायता के 6821 प्रकरणों में 150 करोड़ रुपये सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री के बटन दबाते ही श्रमिकों के बैंक खातों में राशि पहुँचने का सिलसिला शुरू हो जायेगा।

 गिग एवं प्लेटफार्म वर्कर्स भी संबल योजना में शामिल

भारत सरकार के नीति आयोग की पहल के बाद मध्य प्रदेश प्रदेश सरकार ने गिग एवं प्लेटफार्म वर्कर्स को भी संबल योजना में शामिल किया ही और इनका पंजीयन प्रारम्भ किया है। पंजीयन के बाद पत्र हितग्राहियों को संबल योजना के अंतर्गत सभी तरह के लाभ दिए जा रहे हैं। संबल हितग्राहियों को खाद्यान्न पात्रता पर्ची भी प्राप्त होती है, जिससे वे केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा रियायती दरों पर राशन प्राप्त कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !