सीएम डॉ मोहन यादव ने 17,500 किसानों के खातों में ट्रांसफर की राहत राशि, बोले- संकट में सरकार हमेशा आपके साथ

मुख्यमंत्री ने कहा किसानों का कल्याण हमारी प्राथमिकता है। राज्य सरकार वर्ष 2025-26 में अब तक विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावितों को कुल 188.52 करोड़ की सहायता प्रदान कर चुकी है।
CM Dr Mohan Yadav transfers relief amount

मध्य प्रदेश में इस बार हुई भारी बारिश ने कई जिलों में बाढ़ के हालत पैदा कर दिए, बाँध ओवर फ्लो होने लगे जिसके चलते कई बार गेट खोलकर पानी निकालना पड़ा, कई जिलों में किसानों की फसल ख़राब हो गई, ऐसे में सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपनी घोषणा के मुताबिक अधिक प्रभावित जिलों के किसानों को आज राहत राशि ट्रांसफर की।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज शनिवार को भोपाल निवास स्थित समत्व भवन सेअतिवृष्टि, बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों से वर्चुअली चर्चा की और सिंगल क्लिक के माध्यम से 11 जिलों के 17,500 किसानों को 20.6 करोड़ रुपये की राहत राशि का अंतरण किया।

खेतों में किसान और सीमा पर जवान दोनों देश सेवक 

सीएम ने कहा किसानों के जीवन में  ये जो मौसम की मार से परेशानी आई है इसका जितना हो सका हमने समाधान किया है हालाँकि ये सही बात है कि यदि फसल होती तो आमदनी ज्यादा होती लेकिन ईश्वर रास्ता निकालता है।  उन्होंने कहा खेतों में किसान और सीमा पर जवान दोनों ही आंधी तूफ़ान सहित की कष्टों के बीच अपनी मेहनत से देश सेवा करता है।

किसान कभी हार नहीं मानता, मिलकर मुकाबला करेंगे 

मुख्यमंत्री ने कहा ये आश्वासन देना चाहता हूँ संकट की घड़ी में हमारी सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है आपकी मुस्कान मध्य प्रदेश की ताकत है, सरकार का भरोसा है कि आप अपनी हिम्मत से फिर मैदान में आएंगे,  बारिश का नुकसान हुआ लेकिन इससे अगली फसल सारा हिसाब चुकता कर देगी हम मिलकर मुकाबला करेंगे मेरा मानना है कि किसान कभी हार नहीं मानता।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews