प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इसमें सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे होने के साथ कई अन्य विषयों पर बात की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार, 27 सितंबर को महाकाल मंदिर परिसर, उज्जैन से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का जनप्रतिनिधियों और स्थानीयजनों के साथ सामूहिक श्रवण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे जन-प्रयासों और सकारात्मक बदलावों को देश के सामने लाने का सशक्त माध्यम है। यह सेवा, सहभागिता और संकल्प की भावना को नई ऊर्जा देता है।
ये भी पढ़ें
उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण में मध्यप्रदेश के कुछ नौजवानों द्वारा नदी की सफाई के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। युवाओं ने छोटे से प्रयास से शुरुआत की और धीरे-धीरे समाज के अन्य लोग भी इससे जुड़ते गए। प्रधानमंत्री ने इसे जनभागीदारी की जीवंत मिसाल बताया। स्वच्छता के ऐसे प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं, बल्कि समाज को सामूहिक जिम्मेदारी का एहसास भी कराते हैं। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को स्वच्छता अभियान से जुड़ने और अपने आसपास के प्राकृतिक जलस्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी के उल्लेखनीय प्रयासों का उल्लेख करते हुए मध्यप्रदेश के युवाओं द्वारा नदी स्वच्छता के लिए किए जा रहे सराहनीय प्रयासों को विशेष रूप से साझा किया। साथ ही नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, पोषण, खेल प्रतिभाओं को अवसर देने और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरणादायी विचार रखे।