MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

School Holidays October 2026: गांधी जयंती से दशहरा तक..अक्तूबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

October School Holiday 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, छात्रों की मौज, दशहरे पर 3 दिन लगातार बंद रहेंगे स्कूल, आइए देखते है अक्टूबर में कब-कब और कहां-कहां स्कूल बंद रहेंगे।
school holiday

सितंबर समाप्ति की ओर है और 3 दिन बाद अक्टूबर का महीने लगने वाला है। अगले महीने में गांधी जयंती, वाल्मीकि जयंती और दुर्गा पूजा के साथ दशहरा पड़ रहा हैं। अलग-अलग राज्यों में इन अवसरों पर स्कूलों में छुट्टियां रहने वाली है। हालांकि, छुट्टियां राज्य और स्कूल के अनुसार बदल सकती हैं, क्योंकि सभी राज्यों में छुट्टियां एक समान नहीं होती है।

इसके अलावा राज्य बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और प्राइवेट स्कूल अपने-अपने एकेडमी कैलेंडर के अनुसार छुट्टियों की तारीख तय करते हैं। कहीं विजयदशमी पर स्कूल बंद रहेंगे तो पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में दुर्गाष्टमी पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी। आइए जानते हैं अक्टूबर 2026 में कौन-कौन से राष्ट्रीय अवकाश पड़ेंगे और किन-किन त्योहारों के चलते स्कूल बंद रहेंगे।

अक्टूबर में कब-कब और किन-किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल

  • 2 अक्टूबर (शुक्रवार) – गांधी जयंती (देश भर के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में अवकाश)
  • 20 अक्टूबर (मंगलवार) – दशहरा / विजयादशमी (देश भर के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में अवकाश)
  • ​19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर (सोमवार से बुधवार): दुर्गाष्टमी/विजयादशमी ( मध्य प्रदेश-तेलंगाना जैसे कुछ राज्यों में लगातार तीन दिन अवकाश, छत्तीसगढ़ में 17 से 21 अक्टूबर तक 5 दिन अवकाश)
  • 26 अक्टूबर (सोमवार) – वाल्मीकि जयंती

चार रविवार और  दो शनिवार

​इन मुख्य छुट्टियों के अलावा अगले महीने के नियमानुसार पड़ने वाले रविवार पर भी स्कूलों का नियमित अवकाश रहेगा। अगले महीने में 4 अक्टूबर, 11 अक्टूबर, 18 अक्टूबरऔर 25 अक्टूबर को साप्ताहिक अवकाश के चलते स्कूल बंद रहेंगे। जिन स्कूलों में दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है, वहां 10 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे।

​नोट: अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि स्कूल अवकाश से संबंधित किसी भी जानकारी या सटीक पुष्टि के लिए स्कूल प्रशासन, आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप या स्कूल डायरी के माध्यम से सीधे संपर्क में रहें। किसी एक राज्य में सरकारी अवकाश घोषित होने का अर्थ यह नहीं कि उस दिन दूसरे राज्य में भी अवकाश हो।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
School Holidays October 2026: गांधी जयंती से दशहरा तक..अक्तूबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट - MP Breaking News