MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को मिलेगी गुड न्यूज! जुलाई 2026 से लागू होने वाले DA/DR पर जल्द फैसला लेने की उठी मांग

Central Employees DA hike Updates: सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का ऐलान जल्द संभव, कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एप्लॉयीज एंड वर्कर्स ने सरकार को लिखा पत्र, जुलाई 2026 से DA/DR बढ़ोतरी प्रक्रिया तेज करने का किया आग्रह, बढ़ती महंगाई के कारण जल्द निर्णय लेने की उठी मांग
Employees news

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जल्द गुड न्यूज मिल सकती है। दिवाली से पहले महंगाई भत्ते की नई दरों का ऐलान हो सकता है। कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स ने वित्त मंत्रालय को पत्र लिखकर 1 जुलाई से देय महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का ऐलान जल्द करने का आग्रह किया है।

संघ के महासचिव एम. एस. वेंकटेशन द्वारा 24 सितंबर 2026 को लिखे गए पत्र में सरकार से अनुरोध किया गया है संबंधित CPI डेटा और निर्धारित फॉर्मूले के आधार पर DA/DR की नई दर तय होने के बाद इसे सक्षम अधिकारी के समक्ष जल्द रखा जाए और आगामी त्योहारों के सीजन को देखते हुए इस प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए जनवरी 2026 से DA/DR की मौजूदा दर 60% है। इस बार जुलाई 2026 से 3 या 4 फीसदी डीए बढ़ोतरी संभव है, जिसके बाद DA/DR की दर 63% से 64% तक पहुंच सकती है।

संघ ने आगे लिखा है कि यह किसी अग्रिम या अतिरिक्त लाभ की मांग नहीं है। यह केंद्रीय कर्मचारियों का एक कानूनी अधिकार है जो 1 जुलाई 2026 से प्रभावी हो चुका है। संगठन ने अनुरोध किया है कि जैसे ही सीपीआई डेटा (CPI Data) और तय फॉर्मूले के आधार पर गणना पूरी हो, इस प्रस्ताव को जल्द से जल्द सक्षम प्राधिकारी के सामने मंजूरी के लिए रखा जाए ताकि कर्मचारियों को एरियर के साथ बिना किसी देरी के बढ़ा हुआ वेतन मिल सके। इस पत्र की प्रतियां वित्त सचिव, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के सचिव और जेसीएम (NC-JCM) के स्टाफ साइड के महासचिव को भी उचित कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं। पत्र में शिक्षा, घरेलू जरूरतों, यात्रा और त्योहारों के दौरान बढ़ने वाले पारिवारिक खर्च का भी उल्लेख किया गया है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा साल में 2 बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दरों में संशोधन किया जाता है। यह दरें श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के छमाही (जनवरी से जून और जुलाई से दिसंबर) आंकड़ों पर निर्भर करती हैं। जनवरी 2026 से केंद्र सरकार ने 2% DA में वृद्धि की थी, जिसका ऐलान अप्रैल 2026 में किया गया। अब जुलाई 2026 से बढ़ने वाली दरों का इंतजार है। इस बार मंहगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। चुंकी नई दरें जुलाई 2026 से लागू होंगी, ऐसे में जुलाई, अगस्त, सितंबर 2026 का एरियर भी मिलेगा। इसका लाभ 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी और करीब 65 लाख पेंशनभोगियों की मासिक पेंशन (DR) पर पड़ेगा।

पिछले कुछ वर्षों में दरों में हुए बदलाव

  • जुलाई 2023: 46%
  • जनवरी 2024: 50%
  • जुलाई 2024: 53%
  • जनवरी 2025: 55%
  • जुलाई 2025: 58%
  • जनवरी 2026: 60%

AICPI इंडेक्स और DA गणना के मुख्य आंकड़े:

  • जून 2026 AICPI-IW इंडेक्स: 151.9
  • ​12 महीनों का औसत AICPI-IW: 148.65
  • ​गणना के अनुसार कुल DA: 63.76% (राउंड ऑफ होकर 63%)
  • ​वर्तमान DA दर (जनवरी 2026 से): 60%
  • ​संभावित वृद्धि: 3%
  • ​प्रभावी तिथि: 1 जुलाई 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को मिलेगी गुड न्यूज! जुलाई 2026 से लागू होने वाले DA/DR पर जल्द फैसला लेने की उठी मांग - MP Breaking News