CM डॉ मोहन यादव की सख्ती-निजी स्कूलों ने अभिभावकों पर डाला दवाब तो होगी कार्रवाई

mohan yadav

CM Dr. Mohan Yadav’s Order to Private School Operators : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अभिभावकों की शिकायतों पर संज्ञान लिया है। उन्होंने कड़े शब्दों में निजी स्कूल संचालकों को चेताया है कि अगर उन्होंने पालकों को कोर्स की किताबें, यूनिफार्म और अन्य शिक्षण सामग्री किसी निर्धारित दुकान से खरीदने के लिए दबाव डाला तो स्कूल संचालकों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में आदेश जारी करने के लिए मुख्य सचिव को दिए निर्देश…..

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस संबंध में आदेश जारी करने के लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए है, वही स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला कलेक्टरों को पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गय है की कलेक्टर इस आदेश का पालन सख्ती से करवाए साथ ही ऐसे स्कूलों पर नजर रखें, साथ ही इस आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूलों पर मध्यप्रदेश निजी विद्यालय फीस अधिनियम के तहत कार्रवाई करें, इस अधिनियम के तहत स्कूल संचालक पर 2 लाख तक जुर्माना हो सकता है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews