CM कमलनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री शाह की मुलाकात जल्द, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

CM कमलनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री शाह की मुलाकात जल्द, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जल्द ही मुलाकात होने जा रही है। यह मुलाकात छत्तीगढ़ की राजधानी रायपुर में 28 जनवरी को होगी। इस मीटिंग में डकैत और नक्सल समस्या पर भी विस्तार से चर्चा होगी। वहीं इस दौरान सीएम कमलनाथ विभिन्न मुद्दों के साथ ही प्रदेश में अतिवृष्टि के दौरान हुए नुकसान को लेकर ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद देने की बात करेंगे। इससे पहले जबलपुर दौरे पर शाह ने कमलनाथ को लेकर कई हमले बोले थे, ऐसे में इस मुलाकात को काफी अहम् माना जा रहा है|

दरअसल, सेंट्रल जोन काउंसिल की बैठक 28 जनवरी को रायपुर (छत्तीसगढ़) में बुलाई गई है। बैठक में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और झारखंड के बीच लंबे समय से उलझे मामलों पर चर्चा होगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक में मध्य प्रदेश -उत्तर प्रदेश की सीमा पर डकैत समस्या और छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश की सीमा पर नक्सली समस्या का मुद्दा उठेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश के लिए राशि को लेकर चर्चा कर सकते हैं| मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा में यह बताया था कि प्रदेश में हुए अतिवृष्टि और ओलापाला को लेकर वे गृह मंत्री अमित शाह से 28 जनवरी को रायपुर में बात करेंगे। उन्होंने कहा था कि केंद्र से और अधिक मदद के लिए वे फिर से बात करेंगे।

मुख्यमंत्री कमलनाथ के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी इस बैठक में शामिल होंगे। मध्य प्रदेश के सीमावर्ती घने जंगल इस समय नक्सलियों के लिए सुरक्षित गढ़ बन रहा है| नक्सलियों की मूवमेंट बढ़ी है| वहीं उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे सतना, रीवा में डकैत बड़ी समस्या बने हुए हैं। दोनों राज्यों की सीमा पर सक्रिय डकैतों के खात्मे को रणनीति बनाई जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews