खराब मौसम के चलते सीएम कमलनाथ का ग्वालियर दौरा रद्द, दिल्ली हुए रवाना

खराब मौसम के चलते सीएम कमलनाथ का ग्वालियर दौरा रद्द, दिल्ली हुए रवाना

भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाते की ठंड का असर हवाई यात्राओं पर भी देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का भिंड और ग्वालियर दौरा खराब मौमस के चलते रद्द हो गया।  दौरा निरस्त होने के बाद सीएम दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सूत्रों के मुताबिक तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री को भिंड और ग्वालियर के दौरे के बाद, वहीं से दिल्ली रवाना होना था।

दरअसल, “जय किसान फसल ऋण माफ़ी योजना” के दूसरे चरण के अंतर्गत ऋण माफ़ी प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम में सीएम कमलनाथ बतौर  मुख्य आतिथ्य के तौर पर भिंड जिले की लहार विधानसभा में शामिल होने वाले थे।  जिले के 1800 किसानों का 12.26 करोड़ से अधिक का ऋण माफ़ किया गया है। लेकिन खराब मौसम के चलते उनका दौरान निरस्त हो गया। जिसके बाद वह दिल्ली रवाना हो गए। 

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के वचन पत्र में किया था। जिसका पहला चरण पूरा हो चुका है। जिसमें 50 हज़ार तक के कर्ज वाले 25 लाख किसानों का कर्ज़ा माफ किया गया था। अब सरकार ने दूसरा चरण  “जय किसान फसल ऋण माफ़ी योजना” के नाम से शुरू किया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews