मोदी की कमेटी में कमलनाथ को जगह, इन मुद्दों पर देंगें सुझाव

cm-kamal-nath-got-the-position-in-the-committee-headed-by-pm-modi

भोपाल /नई दिल्ली।

पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली कमेटी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी जगह दी है।कमलनाथ को केंद्र सरकार द्वारा कृषि सुधारों के लिए गठित उच्चाधिकार समिति का सदस्य बनाया है। केंद्र सरकार की तरफ से बनाई गई इस समिति की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने कमलनाथ को बधाई भी दी है।

दरअसल, किसानों की स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक उच्चाधिकार समिति का गठन किया गया है। इस समिति में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी जगह दी गई है। सीएम कमलनाथ को इस समिति में सदस्य बनाया गया है। वे समिति की समय-समय पर होने वाली बैठकों में कृषि का उत्पादन बढ़ाने की दिशा में क्या-क्या सुधार किए जा सकते हैं। समिति को अपने सुझाव देंगे।

इसके अलावा इस 9 सदस्यीय समिति में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और नीति आयोग के सदस्य सचिव प्रो. रमेशचंद्र भी हैं। सीएम देवेंद्र फडणवीस-महाराष्ट्र, मनोहर लाल खट्टर-हरियाणा, पेमा खांडू-अरुणाचल प्रदेश, विजय रूपाणी-गुजरात, योगी आदित्यनाथ-उत्तर प्रदेश और कर्नाटक से मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी को भी शामिल किया है।

ये अनुशंसा करेगी समिति

-कृषि व्यवसाय में निजी निवेशकों को आकर्षित करना।

-ई-नाम, ग्राम और अन्य केंद्र संचालित योजनाओं को बाजार से जोडऩे के लिए मैकेनिज्म तैयार करना।

-कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नीति सुझाना।

-फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में विस्तार की संभावनाएं तलाशना। इसमें आधुनिक बाजार, अधोसंरचना और लॉजिस्टिक श्रृंखला में निवेश के लिए उपाय सुझाना। 

-वैश्विक मानक स्तर की कृषि तकनीकि को लागू करवाना।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews