कमलनाथ का ब्लॉग – केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने पैदा किया आर्थिक संकट

कमलनाथ का ब्लॉग – केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने पैदा किया आर्थिक संकट

भोपाल।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक ब्लॉग लिखकर मध्य प्रदेश की वर्तमान आर्थिक हालात के लिए केंद्र की मोदी सरकार और मध्य प्रदेश की पूर्ववर्ती शिवराज सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। कमलनाथ ने प्रदेश की जनता से कहा है कि अब हम लगातार प्रदेश को आगे बढ़ाने और उसकी साख को शीर्ष पर पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन जब मैं मुख्यमंत्री बना तब मालूम हुआ कि केंद्र की मोदी सरकार और मध्य प्रदेश की पूर्ववर्ती शिवराज सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण प्रदेश वित्तीय कठिनाइयों में फंसा हुआ है।

पिछली सरकार ने मध्यप्रदेश में व्यक्तिवादी राजनीति कर झूठा प्रचार किया और कई योजनाएं पर्याप्त बजट प्रावधान के शुरू की गई ।इसका बहुत बङा असर हमारी सरकार पर पड़ा। हमने सरकार में आते ही यह तय किया कि हम मितव्यता के साथ जनता की अपेक्षाओं को केंद्र में रखकर प्रदेश की साख को पूरे विश्व में स्थापित करेंगे ।परिणाम धीरे-धीरे देखने को मिल रहे हैं ।

मोदी सरकार पर वार करते हुए कमलनाथ ने कहा है कि केंद्रीय बजट में मध्य प्रदेश के हिस्से के 14233 करोड रुपए कम कर दिए गए लेकिन हम इन स्थितियों के बाद भी हर चुनौती को ,जो हमारे सामने आएंगी, अवसरों में तब्दील कर देंगे। कमलनाथ ने इस बात को लेकर भी दुख जताया है कि प्रदेश के 28 भाजपा सांसदों ने प्रदेश के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाई।

ब्लॉग में कमलनाथ ने लिखा है कि महात्मा गांधी ने कहा था कि सरकार जब भी कोई योजना बनाए तो अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का चेहरा सामने होना चाहिए। हमारी सरकार ने इसी का ध्यान रखा है ।आज प्रदेश के 87% से अधिक घरेलू बिजली के उपभोक्ताओं का बिजली बिल इंदिरा गृह ज्योति योजना से मात्र 30 से 40% रह गया है ।किसान ऋण माफी योजना से किसानों के चेहरे की चमक लौटी है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews