मुख्यमंत्री कमलनाथ को हाथ में तकलीफ, हमीदिया में भर्ती

cm-kamalnath-wil-go-under-monir-surgery-in-hamidia-hospital

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ राजधानी स्थित शासकीय हमीदिया अस्पताल में भर्ती हुए हैं। बताया जा रहा है उनके हाथ में तकलीफ होने के कारण उन्हें चिकित्सकों ने भर्ती होने की सलाह दी। जिसके बाद उन्हें वहां दाखिल कर लिया गया है। डॉ ने उनके हाथ में एक माइनर सर्जरी करेंगे। हाथ में तकलीफ़ होने के कारण आज वे अंतराष्ट्रीय योगा दिवस के कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं हो पाये थे।

कल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनता से अपील की है वे सामान्य मरीज़ की तरह ही अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। इसलिये कोई भी उनसे अस्पताल मिलने ना आये, जिससे अस्पताल में इलाज करा रहे अन्य मरीज़ों को कोई असुविधा ना हो। आप सभी की शुभकामनां व दुआ मेरे साथ है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews