मुख्यमंत्री कमलनाथ 17 दिसम्बर को पेश करेंगे विजन डाॅक्यूमेंट

मुख्यमंत्री कमलनाथ 17 दिसम्बर को पेश करेंगे विजन डाॅक्यूमेंट

भोपाल| मध्य प्रदेश में 15 साल का बनवास खत्म कर सत्ता में लौटी कांग्रेस अपनी सरकार का एक साल पूरा कर रही है। अब तक सरकार एक साल की उपलब्धियों को जनता के बीच बता रही थी । अब विजन डाक्यूमेंट पेश करने की तैयारी है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ 17 दिसंबर को उनके कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर वर्ष 2020 से 2025 का विजन डॉक्यूमेंट पेश करेंगे।  इसे लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से चर्चा की। विजन डॉक्यूमेंट में पांच वर्षों में किए जाने वाले विकास कार्यों का समावेश होगा। 

आने वाले सालों में सरकार क्या क्या करेगी इसको लेकर सरकार अपना विजन बताएगी। इसमें खासतौर पर इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री, एजूकेशन समेत 11 सेक्टर पर काम किया जाना है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुरुआती बैठक में ही साफ कर दिया है कि विजन डाॅक्यूमेंट तैयार करने भर से अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से मुक्त न हो जाएं। इसका समय सीमा में कैसे क्रियान्वयन हो यह तय करना है। विजन डॉक्यूमेंट को लेकर अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews