कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम डॉ मोहन यादव का हमला, कहा- कैसी मोटी चमड़ी के लोग हैं, अपराध करेंगे फिर सरकारी कार्यालय घेरेंगे

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज लाड़ली बहना योजना की 1250 रुपये की 23वीं क़िस्त जारी की उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन तो साल में एक बार आता हैं लेकिन मध्य प्रदेश में बहनें हर महीने राखी बांधती हैं ।
राजा भभूत सिंह ने सतपुड़ा की वादियों में आजादी की मशाल जलाई

National Herald case : नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी, सोनिया गांधी के खिलाफ ED द्वारा चार्जशीट दाखिल करने से कांग्रेस आक्रोशित है और आज देशभर में प्रदर्शन कर रही है और ईडी के कार्यालयों का घेराव कर रही है, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर तंज कसा है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान अंतर्गत “प्रदेश स्तरीय कार्यशाला” में सहभागिता की, उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान बनाया उन्होंने जो मार्ग हमें दिखाया भारतीय जनता पार्टी उसपर चलकर दलितों, शोषितों, वंचितों सहित हर वर्ग का ध्यान रख रही है, प्रधानमंत्री मोदी ने भी सबका साथ सबका विकास की नीति पर चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने बाबा साहब की जयंती पर डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना शुरू की है इसमें गौपालकों 25 गायों को डेयरी लगाने पर 42 लाख रुपये तक का ऋण सरकार देगी, हम दूध उत्पादक किसानों की आय बढ़ाने के लिय एलागातर प्रयासरत हैं, उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महू में भी पर्यटकों को ठहरने की व्यवस्था करने जा रही है जिससे वहां आकर बाबा साहब के बारे में जानने वाला कोई भी व्यक्ति परेशान ना हो।

राहुल गांधी की लाल किताब पर कसा तंज 

राहुल गांधी द्वारा लाल किताब जेब में लाकर घूमने और उसे बार बार लहराने पर तंज कसते हुए मोहन यादव ने कहा कि ये लोग शोर्टकट पर ही जिन्दा है जैसे पहले परीक्षा पास करने के लिए गुटका, 20-20 सीरिज चलती थी यानि मूल सिलेबस मत पढ़ो बस इसे पढ़ो और पास हो जाओ वैसे ही ये जेब से लाल किताब निकालते है।

लाल किताब ने तो PM Modi के लिए घोषणा की थी  

सीएम ने कहा कि अरे लाल किताब तो वो थी जिसमें भविष्यवाणी थी कि 21 वीं सदी में भारत का प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी दुनिया में अपनी धाक जमाएगा, लाल किताब ज्योतिष के नाम से जानी जाती थी, कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी सीएम डॉ मोहन यादव ने हमला किया।

कानून सबके लिए बराबर है यदि अपराध किया है तो सजा भी भुगतनी होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग कैसी मोटी चमड़ी के हो गए हैं आज ईडी कार्यालयों का घेराव कर रहे है , क्या आप कानून से ऊपर हो गए हो जो कुछ भी करोगे अपराध आप करो और फिर सरकारी कार्यालय का घेराव करो, लेकिन बाबा साहब ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है यदि अपराध किया है तो सजा भी भुगतनी होगी।

[dgv_vimeo_video id=”1075950410″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews