
CM Mohan Yadav enjoyed Kulfi : इन दिनों दुगनी गर्मी का मौसम चल रहा है। एक तो मई की चिलचिलाती धूप..उसपर चुनाव की ऋतु। ज़ाहिर है नेताओं को पल भर का चैन नहीं। कभी जनसभाओं को संबोधित करना, कभी अपनी रणनीति बनाना, कभी कोई बैठक तो कभी कोई और कार्यक्रम। ऐसे में गर्मी और थकान का क्या करें। किसी तरह की राहत ढूँढनी ज़रुरी है।
‘कुल्फी खाइए गर्मी भगाइए’
इस चिलचिलाती गर्मी में सीएम मोहन यादव गर्मी के मौसम में क़ुल्फी का लुत्फ़ लेते दिखे। दरअसल देवास में रोड शो के बाद वो निकले तो खासी गर्मी थी। इसके बाद उनका क़ाफ़िला एक कुल्फी की दुकान पर रुक गया। वहाँ जाकर उन्होंने और उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने कुल्फी खाई और ठंडा शेक भी पिया। कुल्फी वाली दुकान के आसपास इस दौरान मुख्यमंत्री को देखने के लिए अच्छी खासी भीड़ भी जमा हो गई। वहीं कुल्फी की दुकान के मालिक और कुछ अन्य लोगों ने सीएम के साथ सेल्फी भी ली।
कार्यकर्ताओं के साथ लिया कुल्फी का आनंद
कुल्फी खाने के बाद सीएम मोहन यादव ने दुकानदार को ख़ुद पैसे दिए। इस दौरान दुकानदार ने पैसे लेने से इनकार भी किया लेकिन सीएम ने पैसे उसकी शर्ट की जेब में डाल दिए और फिर उनका क़ाफ़िला निकल पड़ा अगली मंज़िल की ओर। मध्य प्रदेश में 13 मई को चौथे चरण का मतदान होगा और उससे पहले मुख्यमंत्री और भाजपा के तमाम नेता जनसभाएँ कर रहे हैं। सीएम भी प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में जाकर लोगों से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इस दौरान मौसम का मिज़ाज भी लगातार गरमा रहा है और ऐसे में उनकी ये तस्वीरें सामने आई हैं जब वो थोड़ा सा समय चुराकर कुल्फी का आनंद उठाते नज़र आ रहे हैं।
चुनावी थकान, गर्मी का मौसम और कुल्फी का आनंद…
देवास में रोड शो के पश्चात कुल्फी की दुकान पर अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ कुल्फी का आनंद लिया…#DrMohanYadav#CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/1YipyZOoQc
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 10, 2024
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

