चिन्मय अमृत यात्रा को सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, बोले- युवाओं के नैतिक विकास में स्वामी चिन्मयानंद का योगदान हमेशा रहेगा याद

सीएम हाउस से भोपाल से झांसी के लिए चिन्मय अमृत यात्रा रवाना हुई। मुख्यमंत्री ने भारतीय संस्कृति और गीता के प्रचार-प्रसार में स्वामी चिन्मयानंद के योगदान को याद किया।
Mohan Yadav

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सीएम हाउस से चिन्मय अमृत यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने स्वामी चिन्मयानंद को महान संत, विचारक और आध्यात्मिक विभूति बताते हुए भारतीय संस्कृति और श्रीमद्भगवद्गीता के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान को याद किया।

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद ने भारतीय समाज और युवाओं के नैतिक विकास के साथ गीता को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास हम सभी को करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने चिन्मयानंद मिशन के सामाजिक और शैक्षणिक कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मिशन देशभर में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों के साथ सामाजिक परंपराओं को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है। कार्यक्रम में चिन्मयानंद मिशन के स्वामी मित्रानंद सरस्वती महाराज सहित मिशन के अनुयायी मौजूद रहे।

भोपाल से झांसी के लिए रवाना हुई यात्रा

चिन्मय अमृत यात्रा छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश पहुंची थी। प्रदेश में रीवा, सतना, बैतूल और नर्मदापुरम से होते हुए यात्रा भोपाल पहुंची। यहां से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे झांसी के लिए रवाना किया। इससे पहले चिन्मय अमृत यात्रा प्रदेश के खंडवा और इंदौर से भी गुजर चुकी है। मुख्यमंत्री ने यात्रा को रवाना करते हुए चिन्मयानंद मिशन के सामाजिक अभियानों के लिए मध्य प्रदेश सरकार की ओर से शुभकामनाएं दीं।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews