सीएम मोहन यादव ने किया नीति आयोग की कार्यशाला का शुभारंभ, कहा ‘सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही, मध्यप्रदेश सरकार की प्राथमिकता’

CM

CM Mohan Yadav inaugurated the workshop of Niti Aayog : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में योजना आर्थिक सांख्यिकी विभाग, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में ‘भारत के विनिर्माण विकास में प्रदेश की सहभागिता’ विषय पर आधारित “नीति आयोग” की कार्यशाला में सहभागिता की।

मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी का आभार जताया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि मोदी सरकार में प्रजातंत्र के सम्मान का यज्ञ चल रहा है। उन्होने कहा पीएम ने शासन को सुशासन में बदला है और मोदी जी की स्पष्ट दृष्टि, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनता का विश्वास जैसी व्यवस्थाओं के आधार पर देश में कार्य संपन्न हो रहे हैं। इस मौके पर सीएम ने कहा कि सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही …यह मध्यप्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। नीति आयोग द्वारा बनाई गईं नीतियों का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन कर हम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। भारत के विनिर्माण विकास में प्रदेश की सहभागिता हमेशा महत्वपूर्ण रही है।माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सुशासन को लेकर व्यापक दृष्टिकोण है। उनके द्वारा लिए गए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना जैसे जन हितैषी निर्णयों के कारण आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।’

सीएम ने कहा ‘शासन को सुशासन में बदलना हमारा उद्देश्य’

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि नीतियों का सफल क्रियान्वयन कराना, सरकार के साथ लगातार संवाद स्थापित करना एवं किस क्षेत्र में क्या बेहतर हो सकता है यह नीति आयोग की पहली जिम्मेदारी है। उन्होने कहा कि सुशासन की परंपरा हमारे यहां अतीत से चली आ रही है। दुनिया के देश हमसे सीखते थे। सम्राट विक्रमादित्य का शासन हमें रामराज्य की याद दिलाता है और मध्यप्रदेश में सरकारी नीतियों का सफल क्रियान्वयन करना पहली प्राथमिकता है। सीएम ने कहा कि शासन को सुशासन में बदलना यही हमारा उद्देश्य है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews