
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रवीन्द्र भवन भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय ‘स्वदेशी जागरण सप्ताह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर उन्होंने स्वदेशी के भाव और उसकी ताकत का जिक्र करते हुए महात्मा गांधी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की समानताएं गिनाई, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि इस समय पीएम मोदी स्वदेशी के सबसे बड़े ब्रांड एम्बेसडर हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा महात्मा गांधी ने आजादी से पहले चरखे से सूत काटकर और विदेशी वस्त्रों की होली जलाकर देश को स्वदेशी का मंत्र दिया। उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन भी स्वतंत्रता, स्वावलंबन, स्वदेशी व्यवस्था और आर्थिक समृद्धि के साथ आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण पर केंद्रित था। दोनों के भाव इन सभी दिशाओं में समान थे और वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उसी संकल्प को स्वदेशीकरण के माध्यम से साकार कर रहे हैं, वे इस समय स्वदेशी के सबसे बड़े ब्रांड एम्बेसडर हैं।
महात्मा गांधी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों में समानता
मुख्यमंत्री ने कहा महात्मा गांधी हों या पंडित दीनदयाल उपाध्याय,दोनों के विचार, भाव हमारी माटी, हमारा देश, आजादी, स्वाबलंबन, स्वदेशी व्यवस्था, आर्थिक उन्नति के थे, स्वदेशी के बीज से आत्मनिर्भरता का वृष बनेगा ये भाव लेकर दोनों चले थे, चौराहों चौराहों पर विदेशी वस्त्रों की होली जलाकर गांधी जी ने स्वदेशी की ताकत का अहसास कराया।
प्रभु श्रीराम का उदाहरण देकर मातृभूमि की महत्व बताया
मुख्यमंत्री ने भगवान राम का उदाहरण देते हुए कहा स्वदेशी’ केवल एक विचार नहीं, मातृभूमि से प्रेम की भावना है। भगवान श्रीराम ने लंका विजय के बाद जब सोने की लंका के बारे में सवाल किये तो प्रभि श्री राम ने उनसे कहा ‘जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी’ कहकर अपनी मिट्टी को मातृभूमि को सर्वोपरि रखने का यही भाव प्रकट किया।
25 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वदेशी जागरण सप्ताह
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय स्वदेशी जागरण सप्ताह का आयोजन 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक किया जा रहा है, स्वदेशी जागरण सप्ताह में स्वदेशी वस्तुओं का प्रचार-प्रसार करने और बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में स्वदेशी जागरण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
महात्मा गांधी जी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाकर देश को स्वदेशी का मंत्र दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का चिंतन भी स्वतंत्रता, स्वावलंबन, स्वदेशी व्यवस्था और आर्थिक समृद्धि के साथ आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण पर केंद्रित था।
वर्तमान में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi… pic.twitter.com/tuPuVhtSRj
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 25, 2025
‘स्वदेशी’ केवल एक विचार नहीं, मातृभूमि से प्रेम की भावना है। भगवान श्रीराम ने 'जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी' कहकर यही भाव प्रकट किया।
आज यशस्वी प्रधानमंत्री @narendramodi जी के नेतृत्व में स्वदेशी को बढ़ावा देकर छोटे उद्यमियों और किसानों को सशक्त किया जा रहा है: CM… pic.twitter.com/pObc8U31kZ
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 25, 2025
"स्वदेशी, स्वावलंबन की ओर जाने वाला मार्ग है। त्योहारों के इस पावन अवसर पर 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 'स्वदेशी सप्ताह' मनाया जा रहा है।
आइए, स्वदेशी उत्पाद अपनाने का संकल्प लें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें: CM"@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh… pic.twitter.com/VozaUomXTR
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 25, 2025
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

