सीएम मोहन यादव ने किया भोपाल के जवाहर झील बाल उद्यान में ‘नीर नवजीवन परियोजना’ का शुभारंभ, 12वीं की छात्रा एषणा अग्रवाल की अनूठी पहल

परियोजना की सूत्रधार एषणा अग्रवाल हैं जिन्होंने इस नवाचार को शुरु किया है। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उनके कदम की सराहना की और कहा कि इस अनूठे प्रयोग से अन्य लोग भी प्रेरणा लेंगे। उन्होंने कहा कि आज के समय में जल संचय करने और अधिक से अधिक पौधारोपण करने की आवश्यकता है और इसके लिए सभी को आगे आने की ज़रूरत है।
CM

MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के भदभदा रोड स्थित जवाहर झील बाल उद्यान के जीर्णोधार संबंधी कार्यों का अवलोकन किया। इसी के साथ उन्होंने जवाहर झील बाल उद्यान में “नीर नवजीवन परियोजना” का शुभारंभ किया और एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।

एषणा अग्रवाल की झील को बचाने की मुहिम

बता दें कि 12वीं कक्षा की छात्रा एषणा अग्रवाल द्वारा इस झील को बचाने की मुहिम शुरु की गई है और नीर नवजीवन परियोजना उन्हीं के द्वारा प्रारंभ की गई है। आज आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस परियोजना को शुरु करने के पीछे उनका उद्देश्य है कि पर्यावरण संरक्षण हो और झील को समाप्त होने से बचाया सके। एषणा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत झील के पानी को सीवेज के पानी से बचाने और आसपास के वातावरण को शुद्ध करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने  कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री मोहन यादव, बीजेपी के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा, सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी और महापौर मालती राय सहित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने इस नवाचार की सराहना की

इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एषणा अग्रवाल द्वारा शुरु की गई ये मुहिम अत्यंत प्रशंसनीय है और इस काम में उनकी तरफ़ से हरसंभव सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि ‘भोपाल का प्राकृतिक सौंदर्य अद्भुत है। जो एक बार भोपाल आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है। इस शहर को सुंदर बनाए रखने के लिए एषणा द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है। झील के जल का शुद्धिकरण होगा तो पर्यावरण पर उसका बेहद अच्छा प्रभाव पड़ेगा और ये नवाचार प्रशंसा योग्य है। ये अनूठा प्रयोग है..इस दिशा में एषणा और काम करें हम सब उनका सहयोग करते रहेंगे। बाक़ी लोग भी इनसे प्रेरणा लेंगे। इसके लिए एषणा और उनके पूरे परिवार को हम धन्यवाद देना चाहेंगे।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सभी को आज जल संचय करने और अधिक से अधिक पौधारोपण करने की आवश्यकता है और एषणा जो काम कर रही हैं ये इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews