
Chief Minister Dr. Mohan Yadav will participate in the state-level road safety seminar on October 15
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 9 अक्टूबर को मुंबई यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रगति, युवाओं को रोजगार, और प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में निवेश को बढ़ावा देने के लिए वे मुंबई में देश-विदेश के उद्योगपतियों के साथ संवाद करेंगे।
सीएम मुंबई में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेशकों से विशेष रूप से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश में वृद्धि, सुशासन और रोजगार के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इनके माध्यम से गरीब, महिला, युवा और किसान सबके जीवन में बदलाव आता है।
मुख्यमंत्री की मुंबई में निवेशकों से संवाद
सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारे काम के आधार पर सरकार की एक साख बनती है और हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि “आज मध्यप्रदेश में हम विकास के चहुमुंखी काम कर रहे हैं। हम निवेश के नए गंतव्य तलाश रहे हैं और इसी सिलसिले में मुंबई यात्रा पर जा रहे हैं। राज्य में निवेश बढ़े, सुव्यवस्था स्थापित हो और रोज़गार के नए अवसर सृजित हो यही हमारा उद्देश्य है।” मुख्यमंत्री मुंबई में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेशकों से खासतौर पर चर्चा करेंगे।
इंटरएक्टिव सेशन में निवेश के नए अवसरों पर चर्चा
इंटरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज इन पॉवर एंड रिन्यूएबल एनर्जी इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग एंड वाइट गुड्स सत्र का मुख्य उद्देश्य निवेशकों को मध्यप्रदेश में उभरते औद्योगिक अवसरों, विशेष रूप से मोहासा-बाबई (नर्मदापुरम) में विकसित किए जा रहे पॉवर एवं रिन्यूएबल एनर्जी इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन (Phase-2) में निवेश की संभावनाओं से अवगत कराना है। इस औद्योगिक क्षेत्र में भूमि आवंटन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
इस सत्र में देश के प्रमुख उद्योग समूह जैसे हिंदल्को इंडस्ट्रीज़, वेलस्पन ग्रुप, एलएंडटी, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज़, गॉदरेज इंडस्ट्रीज़, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज ग्रुप, आईपीसीए लैब और रेमंड ग्रुप के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त, सिंगापुर, मैक्सिको, कनाडा और इटली सहित विभिन्न देशों के कॉन्सुल जनरल और व्यापारिक प्रतिनिधि भी उपस्थित होंगे। सत्र को श्री वीर एस. अडवाणी, डिप्टी चेयरमैन, सीआईआई वेस्टर्न रीजन और प्रबंध निदेशक, ब्लू स्टार लिमिटेड संबोधित करेंगे। वहीं औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी देंगे।
मध्यप्रदेश में, निवेश में वृद्धि, सुशासन और रोजगार के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इनके माध्यम से गरीब, महिला, युवा और किसान, सबके जीवन में बदलाव आते हैं।
नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेशकों से चर्चा के लिए आज मुंबई जा रहा हूं… pic.twitter.com/Yx78uSRi4l
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 9, 2025
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

