
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पौधा रोपा और सभी से वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पत्रकारों द्वारा उपराष्ट्रपति के त्यागपत्र और कांग्रेस की प्रतिक्रिया को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जगदीप धनखड़ जी ने अपनी बात सबके सामने रख दी है और विपक्ष अपना काम कर रहा है।
सीएम ने नगर निगम भोपाल और भोजपाल मित्र परिषद के सहयोग से राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर में सामूहिक वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में बेलपत्र का पौधा रोपा।उन्होंने कहा कि वन संपदा को लेकर अगर हमसे कुछ गलतियां हुई हैं तो उसे सुधारने के लिए हम सभी को पौधारोपण करने की जरूरत है।
मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नगर निगम भोपाल और भोजपाल मित्र परिषद के सहयोग से राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर में सामूहिक वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में बेलपत्र का पौधा रोपा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश बहुत भाग्यशाली है..हमारे पास बहुत वन संपदा है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ अगर हमार व्यवहार में कुछ गलतियां हुई हैं तो ये उन्हें सुधारने का समय है और हम सभी को अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करना चाहिए। सीएम ने कहा कि हमारी संस्कृति में रक्षाबंधन पर पेड़ों को राखी बांधने की परंपरा है और इसी से साबित होता है कि हमारी सनातन संस्कृति में पेड़-पौधों को कितना महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक समृद्धि के साथ हमें वन संपदा में भी समृद्ध होना चाहिए।
उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर कही ये बात
भोजपाल मित्र परिषद द्वारा राजधानी में 5100 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी से पौधारोपण करने और प्रकृति संरक्षण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर जब पत्रकारों ने उनसे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे और कांग्रेस की प्रतिक्रिया को लेकर सवाल किया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जो कुछ कहा गया है सब बता दिया गया है। दिल्ली में उपराष्ट्रपति जी ने अपनी बात रखी है। विपक्ष का जो काम है वो कर रहे हैं। वो अपना धर्म निभा रहे हैं।’ इस कार्यक्रम में उन्होंने वहां मौजूद स्कूली बच्चों से संवाद भी किया।
[dgv_vimeo_video id=”1103377014″]
[dgv_vimeo_video id=”1103377131″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

