सीएम मोहन यादव ने छिंदवाड़ा सामूहिक हत्याकांड की जाँच के आदेश दिए, घटना पर जताया दुख

ज़िले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के थाना माहुलझिर अंतर्गत ग्राम बोदल कछार में एक आदिवासी परिवार के युवक ने ही अपने माता पिता समेत 8 लोगों की हत्या कर दी। इस जघन्य हत्याकांड के अंजाम देने के बाद उसने खुद भी फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और हाल ही में उसकी शादी हुई थी।
CM Dr Mohan Yadav

CM Mohan Yadav orders investigation : छिंदवाड़ा में एक युवक द्वारा अपने ही परिवार के आठ लोगों की हत्या की घटना के मामले पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जाँच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ये बेहद दुखद घटना है और उन्होंने वरिष्ठ मंत्री संपतिया उईके को मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं।

सीएम ने दिए घटना की जाँच के आदेश

सीएम मोहन यादव ने कहा कि छिंदवाड़ा की घटना बेहद दुखद है और इस मामले में सरकार जो कर सकती है, सब करेगी। उन्होंने कहा कि ‘मैंने पूरी घटना के जांच के निर्देश दिए हैं। ऐसी घटना स्वाभाविक रूप से काफी दुखद होती है। मैंने वरिष्ठ मंत्री संपतिया उईके को मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं। मेरी जानकारी ने आया है युवक की सात दिन पहले ही शादी हुई थी। सबकी हत्या करने वाला मनोरोगी बताया जा रहा है। हम पूरी घटना की जाँच करवा रहे हैं।’

ये है घटना

बता दें कि छिंदवाड़ा के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के थाना माहुलझिर अंतर्गत ग्राम बोदल कछार में एक आदिवासी परिवार के युवक दिनेश उर्फ़ भूरा गोंड ने ही अपने माता पिता समेत 8 लोगों की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक़ मरने वालों में युवक की पत्नी के अलावा उसकी माँ (55), भाई (35), भाभी (30), बहन (16), भतीजा (5), भतीजी (4), भतीजी (डेढ़) शामिल हैं। युवक ने दस साल के एक बच्चे पर भी हमला किया था लेकिन वो घटनास्थल से भाग निकला। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना देर रात लगभग तीन बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार युवक नशे का आदी नहीं था लेकिन मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उसकी हाल ही में शादी हुई थी और अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता था। कहा जा रहा है कि इसी विवाद के दौरान युवक ने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया। सबसे पहले उसने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया और फिर एक एक कर परिवार के आठ लोगों की जान ले ली। इस घटना को अंजाम देने के बाद वो ख़ुद फांसी पर झूल गया। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री ने दुख जताते हुए इसकी जाँच के आदेश दिए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”951425306″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews