सीएम मोहन यादव ने कहा ‘मध्य प्रदेश में 29 के 29 कमल खिले हैं, पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA की नई सबको साथ लेकर चलेगी’

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को हमने अपनी तरफ़ से..मध्य प्रदेश सरकार और इकाई ने सर्वोत्तम भेंट करने का प्रयास किया है। मध्य प्रदेश में 29 के 29 कमल खिले हैं। प्रधानमंत्री एक बार फिर मोदी-सरकार के नारे को सार्थक करते हुए बढ़ेंगे।
cm mohan

MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी ने सभी 29 सीटें जीती हैं और देशभर में NDA ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि जल्द ही नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे और नई सरकार सभी को साथ लेकर चलेगी।

सीएम ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएँ 

गुरुवार को दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री जी को हमने अपनी तरफ़ से..मध्य प्रदेश सरकार और इकाई ने सर्वोत्तम भेंट करने का प्रयास किया है। मध्य प्रदेश में 29 के 29 कमल खिले हैं। प्रधानमंत्री एक बार फिर मोदी-सरकार के नारे को सार्थक करते हुए बढ़ेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि नई सरकार सबको साथ लेकर आगे बढ़ेगी और भारत की साख दुनिया में और आगे बढ़ाएगी। मैं मोदीजी के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ..महाकाल उनको यशस्वी करेंगे’।

एनडीए की नई सरकार का गठन जल्द होने की संभावना

बता दें कि एनडीए ने बुधवार को अपने सहयोगी दलों के साथ बैठक की और सरकार गठन को लेकर चर्चा की। अब उनकी संसदीय दल की अगली बैठक 7 जून को होने वाली है। इसमें संसदीय दल के नेता शामिल होंगे और नरेंद्र मोदी को एनडीए के घटक दल का नेता चुना जाएगा। संभावना है कि 8 जून को वे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बुधवार को ही पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से भी मुलाक़ात की और अपना इस्तीफ़ा सौंपा। इसके बाद नई सरकार के गठन तक वे पद पर बने रहेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews