जयपुर टीआईई ग्लोबल समिट 2026 में शामिल होंगे सीएम डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश के तकनीकी-विज़न को पेश करेंगे, निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा

मुख्यमंत्री यहां एमपी के स्टार्टअप इकोसिस्टम, नवाचार आधारित नीतियों और निवेश अवसरों की जानकारी देंगे। कार्यक्रम के दौरान वे इनोवेशन एक्सपो और मध्यप्रदेश पवेलियन में स्टार्टअप्स व उद्योग जगत से संवाद करेंगे, साथ ही निवेशकों के साथ सीधी बातचीत कर राज्य में लॉन्ग टर्म निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर भी बात करेंगे।
CM Dr. Mohan Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जयपुर प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केंद्र (जेईसीसी) में आयोजित राजस्थान डिजीफेस्ट-टीआईई ग्लोबल समिट 2026 में भाग लेंगे। यह तीन दिवसीय समिट 4 से 6 जनवरी तक चलेगा जो उद्यमिता, नवाचार और प्रौद्योगिकी पर केंद्रित है। इसमें विश्वभर के निवेशक, स्टार्टअप फाउंडर्स और नीति निर्माता शामिल हो रहे हैं।

इस समिट में मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे और राज्य के उभरते प्रौद्योगिकी और निवेश अवसरों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेंगे। वे इनोवेशन एक्सपो का दौरा करेंगे, मध्यप्रदेश पवेलियन में स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। इसी के साथ वे निवेशकों तथा उद्योगपतियों के साथ वन टू वन चर्चा भी करेंगे।

राजस्थान डिजीफेस्ट-टीआईई ग्लोबल समिट में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

आज से जयपुर प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केंद्र (जेईसीसी) में आयोजित राजस्थान डिजीफेस्ट-टीआईई ग्लोबल समिट का शुभारंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस समिट में शामिल होकर मध्यप्रदेश के प्रौद्योगिकी एवं निवेश संबंधी योजनाओं की जानकारी देंगे। वे राज्य के उभरते प्रौद्योगिकी और निवेश अवसरों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेंगे। सीएम इनोवेशन एक्सपो का दौरा करेंगे, मध्यप्रदेश पवेलियन में स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे तथा सीईओ, निवेशकों तथा वैश्विक उद्योग नेताओं के साथ व्यक्तिगत बैठकों में रणनीतिक निवेश एवं दीर्घकालिक सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा करेंगे।

एमपी की सिल्वर स्टेट पार्टनर के रूप में भागीदारी

बता दें कि मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग इस समिट में सिल्वर स्टेट पार्टनर के रूप में भागीदारी कर रहा है। यह सहभागिता एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 के दौरान टीआईई राजस्थान के साथ हुए समझौते का हिस्सा है। समिट में मध्यप्रदेश अपनी प्रगतिशील नीतियों, डिजिटल नवाचार और उच्च-मूल्य रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करने वाले इकोसिस्टम को प्रभावी रूप से प्रदर्शित करेगा। यह समिट तकनीकी नेतृत्व, वैश्विक निवेश और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रहा है, जिससे भारत में टियर-2 शहरों के तकनीकी इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी और प्रदेशों के बीच सहयोग को प्रोत्साहन मिलेगा। इस समिट में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, जिति‍न् प्रसाद समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews