मध्यप्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भीलवाड़ा स्थित द ऑरियम रिसॉर्ट्स एंड इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाओं पर इंटरैक्टिव सेशन’ में शामिल होंगे। यह आयोजन राज्य सरकार की ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश’ पहल के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसमें उद्योग जगत के प्रतिनिधि, प्रमुख औद्योगिक समूहों के सदस्य और संभावित निवेशक भाग लेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे और राज्य की औद्योगिक नीतियों, निवेश-अनुकूल वातावरण तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश अवसरों की जानकारी देंगे। इस अवसर पर औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन तथा एमएसएमई विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति देंगे।
मुख्यमंत्री भीलवाड़ा में आयोजित इंटरैक्टिव सेशन में होंगे शामिल
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा निवेश को बढ़ावा देने के लिए उठाए जा रहे कदमों के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजस्थान के भीलवाड़ा में एक महत्वपूर्ण इंटरैक्टिव सेशन में शामिल हो रहे हैं। यह कार्यक्रम ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश’ पहल के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राज्य की औद्योगिक संभावनाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के सामने प्रस्तुत करना है। कार्यक्रम भीलवाड़ा के प्रतिष्ठित ‘द ऑरियम रिसॉर्ट्स एंड इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर’ में आयोजित किया जा रहा है।
निवेशकों से करेंगे सीधा संवाद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहां निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे और राज्य की औद्योगिक नीतियों, निवेश-अनुकूल वातावरण, बुनियादी ढांचे, लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे। इंटरैक्टिव सेशन में एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप तथा मेवाड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सहित प्रमुख उद्योगपतियों द्वारा भी अपने विचार साझा किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत नेटवर्किंग लंच के साथ चयनित उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठक और टेक्सटाइल सेक्टर पर विशेष राउंड टेबल चर्चा भी आयोजित की जाएगी। राज्य सरकार एमएसएमई प्रोत्साहन, टेक्सटाइल, हरित ऊर्जा और अन्य उभरते क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने पर विशेष जोर दे रही है। यह आयोजन मध्यप्रदेश को निवेश के लिए एक सशक्त, विश्वसनीय और प्रतिस्पर्धी केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।






