सीएम डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में NEXT GEN GST प्रचार अभियान में शामिल होंगे, नवरात्रि से प्रारंभ हुआ “जीएसटी बचत उत्सव”

देश में आज से नया जीएसटी सुधार लागू हो गया है। अब लगभग 99 प्रतिशत वस्तुए 5% और 18% के स्लैब में आ गई हैं। पुराने 12% और 28% स्लैब का सरलीकरण कर मुख्य रूप से दो स्लैब 5% और 18% लागू किए गए हैं। सिर्फ कुछ विशेष लग्जरी और सिन गुड्स जैसे सिगरेट पर ही 40% जीएसटी लागू होगा।
CM Mohan Yadav

सीएम डॉ. मोहन यादव आज राजधानी भोपाल में आयोजित ‘NEXT GEN GST प्रचार अभियान’ में शामिल होंगे। इस दौरान वे व्यापारियों और आम नागरिकों से जीएसटी रिफॉर्म पर चर्चा करेंगे और केंद्र सरकार द्वारा लिए गए जीएसटी सुधारों की जानकारी साझा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने रविवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद कहा कि उनके द्वारा जीएसटी दरों में की गई बड़ी कटौती ऐतिहासिक निर्णय है। अब 99 प्रतिशत वस्तुएं 5 प्रतिशत जीएसटी स्लैब में आ गई हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर से शुरू हो रहा यह कदम “जीएसटी बचत उत्सव” के रूप में मनाया जाएगा।

आज से देश में जीएसटी की नई दरें लागू

देश में जीएसटी व्यवस्था में आज से ऐतिहासिक सुधार लागू हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा घोषित ‘नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स’ के तहत नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी बचत उत्सव की शुरुआत हो गई है  सीएम मोहन यादव ने यादव ने इसे समाज के हर वर्ग के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि यह निर्णय कमजोर से कमजोर वर्ग की आय बढ़ाने और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि यह भारत को सशक्त बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा संकल्प है।

मुख्यमंत्री ने किया स्वदेशी अपनाने का आह्वान

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नागरिकों से आह्वान किया कि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग बढ़ाएं और लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया को अपनाने से न सिर्फ अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा बल्कि किसान, महिला और युवा सभी के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। सीएम ने प्रदेशवासियों से अपील की कि नवरात्रि से हम सबको स्वदेशी के मंत्र को अपनाना चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews