सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के “स्वदेशी अपनाओ” संदेश को दोहराया, कहा “स्वदेशी अपनाकर देश-प्रदेश की समृद्धि में दें योगदान”

मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें। प्रधानमंत्री ने धार में देशवासियों से स्वदेशी अपनाने और देश में बनी वस्तुओं को खरीदने का आह्वान किया था।
Shri Mahakal Mahotsav Ujjain

CM Mohan Yadav

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के ‘स्वदेशी अपनाओ’ मंत्र को दोहराया है। उन्होंने स्वदेशी अपनाने के प्रधानमंत्री के संदेश को दोहराते हुए कहा कि ‘गर्व से कहो हम स्वदेशी हैं। स्वदेशी अपनाओ, मध्यप्रदेश को मजबूत बनाओ, देश को समृद्ध बनाओ।’ इसी के साथ उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील भी की है।

बता दें कि एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार जिले के भैंसोला में देश के पहले और सबसे बड़े पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा ‘त्योहारों का समय नजदीक है और इस दौरान हमें स्वदेशी का मंत्र दोहराना और अपने जीवन में उतारना है। मैं 140 करोड़ देशवासियों से प्रार्थना करता हूं कि आप जो भी खरीदें वह भारत में बना हो, जिसमें हमारे देशवासियों का पसीना और हमारी मिट्टी की महक हो।’

पीएम मोदी ने किया स्वदेशी अपनाने का आह्वान

पीएम मोदी ने धार में मध्यप्रदेश सरकार से ‘गर्व से कहो ये स्वदेशी है’ का बोर्ड हर दुकान पर लगाने के लिए एक अभियान शुरू करने का भी सुझाव दिया। इसी के साथ उन्होंने व्यापारी समुदाय से भी आग्रह किया कि वे केवल देश में बनी वस्तुएं बेचें और स्वदेशी को विकसित भारत की नींव बनाएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि बाइस सितंबर से नवरात्रि के साथ जीएसटी की नई दरें लागू होंगी। उन्होंने देशवासियों से स्वदेशी वस्तुओं को खरीदकर इसका लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वदेशी को आजादी का माध्यम बनाया था। अब हमें इसे विकसित भारत की नींव बनाना है। जब हम स्वदेशी खरीदते हैं तो हमारा पैसा देश में रहता है जो देश के विकास में काम आता है।

मुख्यमंत्री ने भी दिया स्वदेशी का मंत्र

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा धार में पीएम मित्र पार्क की सौगात देने से कपास उत्पादक किसानों और वस्त्र उद्योग को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने इस अवसर पर सभी से अपील की कि वे स्वदेशी अपनाकर प्रदेश और देश की आर्थिक समृद्धि में योगदान दें। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों, व्यापारियों और उद्यमियों से इस राष्ट्रीय संकल्प में सहयोग करने का आह्वान किया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews