बैतूल सड़क हादसा : सीएम शिवराज ने की सहायता राशि की घोषणा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी जताया दुःख

बैतूल सड़क हादसा : सीएम शिवराज ने की सहायता राशि की घोषणा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी जताया दुःख

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बैतूल जिले में सुबह दर्दनाक सड़क हादसा (Betul Road Accident) हो गया। शुक्रवार सुबह हुए इस हृदयविदारक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। हादसा बस के कार से टकरा जाने की वजह से हुआ है। इस भीषण सड़क दुर्घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा दुःख जताया है उधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है।

बैतूल के परतवाडा मार्ग पर ग्राम झल्लार के वीरवार में करीब 2:00 बजे बस और टवेरा गाड़ी आमने सामने टकरा गई।  कार में सभी मजदूर  सवार थे वे सभी महाराष्ट्र के अमरावती से अपने गांव कलम्भा गांव जा रहे थे। बताया जा रहा है कि टवेरा गाड़ी चला रहे ड्राइवर को झपकी लग गई और उसका नियंत्रण कार से गया और बस से टकरा गई।

ये भी पढ़ें – Indian Railways IRCTC Update : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, आज 109 ट्रेन रद्द रहेंगी, यहां देखें लिस्ट

टक्कर इतनी जोरदार थी कि टवेरा के परखच्चे उड़ गए जबकि बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह खसतिग्रस्त हो गया। बैतूल पुलिस अधीक्षक शिमला प्रसाद के मुताबिक झल्लार थाने के पास हुए भीषण हादसे में सभी 11 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक घायल को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है।  मृतकों में 5 पुरुष, 4 महिलाएं और 2 बच्चे की शामिल हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना सस्ता, चांदी महंगी, यहां देखें ताजा भाव

इस भीषण सड़क दुर्घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने गहरा दुःख जताया है उन्होंने ट्वीट किया – बैतूल, मध्य प्रदेश में हुई सड़क दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित अनेक लोगों के हताहत होने के समाचार से मुझे गहरा दुःख पहुंचा है। इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूँ।

ये भी पढ़ें – Betul Road Accident : बैतूल में दर्दनाक सड़क हादसा, बस से टकराई टवेरा कार, 11 की मौत, कई घायल

उधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों को 2 – 2 लाख रुपये और घायलों को 10 – 10 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।  उन्होंने ट्वीट किया – बैतूल में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 10-10 हजार रुपये सहायता राशि दी जाएगी। घायलों का इलाज नि:शुल्क किया जाएगा। मैं मृतकों एवं घायलों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूँ।

ये भी पढ़ें – आईएएस अशोक शाह पर भड़कीं पूर्व मंत्री रंजना बघेल, कहा ‘सरकार की छवि खराब करते हैं ऐसे अधिकारी’

सीएम शिवराज ने राष्ट्रपति के ट्वीट पर जवाब देते हुए  उनका आभार माना है।  सीएम ने ट्वीट किया – महामहिम आदरणीय राष्ट्रपति महोदया जी, आपकी संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त करता हूं। आपके इन अमूल्य वचनों से शोकाकुल परिवारों को संबल मिलेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews