सीएम शिवराज ने प्रियंका गांधी से पूछे ये सवाल, कहा ‘फिर झूठ पत्र लेकर आ गई है कांग्रेस’

CM asked questions to Priyanka Gandhi

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर सवालों का निशाना साधा है। आज प्रियंका दमोह पहुंची थीं जहां उन्होने जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने पिछली बार के वादे ही पूरे नहीं किए और नए नए वादे करने फिर आ गए। उन्होने कहा कि मैं आज फिर पूछ रहा हूं, उनमें साहस है तो जवाब दें।

सीएम ने प्रियंका गांधी से पूछे सवाल

मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी से पूछा कि “प्रियंका जी आप में साहस है, तो जवाब दें… गरीब बैगा, भारिया और सहरिया के कमलनाथ जी ने 1000 रुपये क्यों बद किये ? संबल योजना क्यों बंद की ? गरीब बहन के पैसे देना क्यों बंद किये ? बच्चों के लैपटॉप क्यों छीने ? बेटियों की शादी कर के पैसा क्यों नहीं दिया ? तीर्थ यात्रा क्यों बंद की ? किसान सम्मान निधि के लिए किसानों के नाम क्यों नहीं भेजे ? गरीबों के मकान वापस क्यों किये ? जल जीवन मिशन शुरू नहीं कर के आपने महिलाओं के साथ अत्याचार क्यों किया ?” उन्होने कहा कि ‘प्रियंका जी..इन सवालों का जवाब आपको देना पड़ेगा।’ कांग्रेस पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए शिवराज ने कहा कि पहले कांग्रेस ये स्वीकार करे कि पहले जो वचन पत्र पेश किया वो झूठा था, अब फिर नए वादे लेकर आ गए हैं। सीएम ने कहा कि एक बार फिर कांग्रेस ‘झूठ पत्र’ लेकर आ गई है।

प्रियंका ने बीजेपी पर जड़े आरोप

बता दें कि आज दमोह में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने भी बीजेपी पर जमकर आरोप जड़े। उन्होने कहा कि बुंदेलखंड में पलायन बहुत है और इसकी वजह ये है कि स्थानीय लोगों को यहां रोजगार नहीं मिलता है। उन्होने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि पिछले तीन सालों में सरकार ने इलाके में सिर्फ 21 रोजगार दिए हैं। मध्य प्रदेश में कितने पद खाली हैं लेकिन सरकार उनपर भर्ती नहीं कर रही है। उन्होने कहा कि छोटे उद्योगपति सड़कों पर आ गए हैं और बड़े उद्योगपतियों के बड़े बड़े लोन माफ हो रहे हैं। बीजेपी आज सिर्फ इवेंटबाजी में लगी है और सुनहरे दौर का दावा कर रही है। लेकन अगर आज सुनहरा दौर है तो वो आखिर है कहां क्योंकि आपके जीवन में तो कोई बदलाव नहीं आया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews