CM Shivraj ने किसानों को दिलाया भरोसा, कहा- “खाद की कमी नहीं होने देंगे, जल्द पहुंचेगे 32 रैक”

madhya pradesh government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि प्रदेश की आवश्यकता के अनुसार डी.ए.पी., यूरिया, एन.पी.के. की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी, इसे लेकर किसान बिलकुल परेशान न हों। उन्होने कहा कि खाद की कमी की मानसिकता छोड़ें, चिंता न करें, समय-समय पर आवश्यक मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश के विभिन्न स्थान पर 32 अतिरिक्त रैक 30 अक्टूबर तक पहुँचेंगे। यह यूरिया किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। नवम्बर में खाद की आपूर्ति के लिए भारत सरकार से चर्चा की है। प्रदेश की आवश्यकता के अनुसार हमें खाद निश्चित रूप से मिलेगी। वे मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश में खाद की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।

7th Pay Commission : DR में 3% की वृद्धि, पेंशनर्स के खाते में बढ़कर आएगी राशि, आदेश जारी

मुख्यमंत्री ने देश में खाद की आपूर्ति के संबंध में केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया से फोन पर चर्चा भी की। उन्होने कहा कि पिछले वर्ष अक्टूबर के अंत तक 3 लाख 48 हजार मीट्रिक टन यूरिया किसान भाई-बहनों द्वारा उठाया गया था। इस साल 3 लाख 18 हजार मीट्रिक टन उठा लिया गया है। बाकी शेष बची मात्रा भी इस माह के अंत तक उपलब्ध करा दी जाएगी। पिछले वर्ष अक्टूबर माह के अंत तक 2 लाख 78 हजार मीट्रिक टन यूरिया किसान द्वारा खरीदा गया था। इस साल 2 लाख 31 हजार मीट्रिक टन यूरिया किसान भाई-बहन खरीद चुके हैं और बची हुई शेष मात्रा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होने कहा कि एन.पी.के. भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सीएम ने किसानों से आवश्यकता पड़ने पर एन.पी.के. और सुपर फास्फेट का उपयोग करने की अपील भी की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलों में किसी भी स्थिति में खाद की कालाबाजारी न हो तथा न्यायपूर्ण वितरण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, कृषि उत्पादन आयुक्त शैलेन्द्र सिंह, अपर मुख्य सचिव कृषि अजीत केसरी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews