सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान- कॉलेज के लिए जारी होगी राशि, फिर से शुरू होंगी ये योजनाएं

Shivraj singh chouhan

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News) के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कई बड़ी घोषणाएं की है। सीएम शिवराज ने ऐलान किया है कि  मुख्यमंत्री कन्या विवाह और तीर्थ-दर्शन योजना पुनः शुरू की जायेगी। श्योपुर जिले में स्वीकृत मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिये बजट में प्रावधान किया गया है।कराहल और ढोढर में कॉलेज निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराई जायेगी। मूझंरी डैम निर्माण की स्वीकृति देकर बजट प्रावधान किया गया है।विजयपुर क्षेत्र के चेटीखेड़ा डैम के निर्माण की स्वीकृति एक माह के अन्दर जारी कर दी जायेगी।गसवानी के 14 वन ग्रामों को राजस्व ग्राम बनाने की कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! होली से पहले मिला 3% बढ़े हुए DA का लाभ, एरियर पर भी फैसला

दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने यह बातें शनिवार को श्योपुर जिले के जनजातीय विकासखण्ड कराहल में प्रधानमंत्री आवास योजना में “सहरिया स्पेशल प्रोजेक्ट” का शुभारंभ के दौरान कहीं। इस प्रोजेक्ट में सहरिया समाज के 19 हज़ार 166 हितग्राहियों को 260 करोड़ रूपये के आवास स्वीकृत हुए हैं।वही कराहल में सहरिया विशेष प्रोजेक्ट के शुभारंभ और 150 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया।

यह भी पढ़े.. 11% DA वृद्धि के बाद अब MP कर्मचारियों की राज्य शासन से बड़ी मांग, मिलेगा लाभ!

इस मौके पर सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब, किसान और माताओं-बहनों की सरकार है, जब तक इन सभी का उत्थान नहीं हो जाता, तब तक मैं शांत नहीं बैठूंगा। सरकार का संकल्प है कि हर गरीब को पक्का मकान मिले। इसके लिये बजट में प्रावधान भी किया गया है। इतनी बड़ी संख्या में बनने वाले आवासों के लिये सीमेंट एवं अन्य सामग्री की व्यवस्था एकसाथ की जाये, जिससे हितग्राही को कम दरों पर सामग्री मिल सके और उन्हें भटकना भी न पड़े। इस संबंध में उन्होंने जिला कलेक्टर को व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये। जो स्व-सहायता समूह ईंट निर्माण कर रहे हैं, उनसे ईंट खरीदी जाये, जिससे समूहों को भी लाभ मिले। इस कार्य में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews