MP News : सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान, नए बोर्ड का होगा गठन, 1 हफ्ते में जारी होंगे आदेश, 8000 मानदेय भी, इन्हें मिलेगा लाभ

cm shivraj

Shivraj Singh Chouhan : आगामी चुनावों से पहले प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान हर वर्ग को बड़ी सौगात दे रहे है। गुरूवार को सीएम शिवराज ने युवाओं के लिए युवा नीति एवं यूथ पोर्टल लांच किया, इसमें युवाओं को ना सिर्फ रोजगार मिलेगा बल्कि अन्य लाभ भी मिलेंगे। इसी कड़ी में अब सीएम शिवराज ने सोनी समाज के लिए स्वर्णकला बोर्ड का गठन करने की घोषणा की है, इसके आदेश एक हफ्ते के अंदर आदेश हो जाएंगे। वही सिंधी समाज को तोहफा देते हुए कहा कि अब शहीद हेमू कालानी की गाथा स्कूली पाठ्यक्रम में भी पढ़ाई जायेगी

प्रदेश में स्वर्णकला बोर्ड का गठन होगा

सोनी महापंचायत में समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सोनी समाज के बिना सामाजिक कार्य नहीं चल सकते हैं।  सोनी समाज आभूषणों का निर्माता है। आभूषण हजारों सालों से लोग पहनते आ रहे हैं। सोनी समाज अपनी कला के लिए जाना जाता है।  मैं हर बेटी और बहन में देवी माँ के दर्शन करता हूँ। माँ, बहन, बेटी आगे बढ़े इसके लिए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ। सोनी समाज की कला जीवित रहे और इससे रोजगार मिले, इसके लिए लगातार प्रयास करूंगा। समाज की कला आगे बढ़ती रहे इसके‍लिए प्रदेश में स्वर्णकला बोर्ड का गठन करेंगे। एक हफ्ते के अंदर आदेश जारी हो जायेंगे।

प्रशिक्षण की व्यवस्था और 8000 महीना मानदेय 

सीएम शिवराज ने सोनी समाज के आराध्य देव महाराज अजमीढ़देवजी की मूर्ति भोपाल में स्थापित करने की बात कही। उन्होंने समाज के लोगों को प्रशिक्षण की व्यवस्था और 8 हजार रूपए महीना मानदेय प्रदान करने की घोषणा की। उदारतापूर्वक बंदूक के लाइसेंस भी प्रदान करेंगे।राज्य सभा सांसद कैलाश सोनी ने कहा कि  हमारे कारीगरों के प्रोत्साहन देने और कला को जीवित रखने के लिए स्वर्णकला बोर्ड का गठन हो तो बहुत अच्छा होगा। सीएम चौहान प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। स्वर्णकार समाज उनका हमेशा साथ देगी।

शहीद हेमू कालानी की गाथा स्कूली पाठ्यक्रम में पढ़ाई जायेगी

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि अमर शहीद हेमू कालानी की गाथा प्रदेश के स्कूली पाठ्यक्रम में पढा़ई जायेगी। अमर शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा भोपाल में मनुआभान टेकरी पर लगाई जायेगी। वे सिंधी समाज और भारत माँ के गौरव थे। उन्होंने नाट्य में किरदार निभाने वाले कलाकारों का सम्मान और कार्यक्रम में समाज के लोगों का सम्मान किया गया। अमर शहीद हेमू कालानी का 100वां जन्म-दिवस है। उन्होंने 19 वर्ष की उम्र में फाँसी के फंदे को चूम लिया था। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews