मध्यप्रदेश में चीता आने पर सीएम शिवराज ने जताई खुशी, कहा ‘ये अद्भुत घटना’

मध्यप्रदेश में चीता आने पर सीएम शिवराज ने जताई खुशी, कहा ‘ये अद्भुत घटना’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में चीता के आगमन पर खुशी जताई है। उन्होने कहा कि ‘मैं मध्यप्रदेश का सौभाग्य मानता हूं..हम टाइगर स्टेट तो है हीं, लेपर्ड स्टेट भी हैं और अब मध्यप्रदेश चीता स्टेट भी होने वाला है।’ इसके लिए सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार को धन्यवाद दिया है।

MP News : गृहमंत्री की बड़ी घोषणा ‘अब चीता मोबाइल कहलाएंगे दोपहिया पेट्रोलिंग वाहन ‘

सीएम ने कहा कि ‘हमने बीस साल पहले कूनो को तैयार किया था कि वाइल्ड लाइफ पनपेगी। इसके लिए कई गांव हटाए गए थे ताकि वह सुरक्षित सेंचुरी बने जहां चीते आए और बाकी वाइल्ड लाइफ भी वहां रहे। अब वह सपना साकार हो रहा है संकल्प पूरा हो रहा है। नामीबिया से चीते आ रहें है और चीते आना एक असाधारण घटना है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे देश में लगभग 1952 के आसपास चीतों का अस्तित्व समाप्त हो गया। अब दूसरे महाद्वीप से चीते लाकर उनको यहां पुनर्स्थापित कर रहे हैं। शायद यह इस सदी की सबसे बड़ी घटना है कि दूसरे महाद्वीप से चीतों को लाकर हम यहां बसाएंगे। हम कोशिश यह करेंगे कि स्वाभाविक रूप से चीते का परिवार बढ़ता रहे। चीता आना एक विलुप्त होती हुई प्रजाति को फिर से पुनर्स्थापित करने का काम तो है ही, लेकिन यह पर्यावरण का संतुलन भी बनाएंगे। वाइल्ड लाइफ समृद्ध होगी। केवल इतना ही नहीं, श्योपुर जिले और उसके आसपास रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। चीते अभी पहुंचे नहीं हैं लेकिन जमीन की कीमतें कई गुना बढ़ गई हैं। होटल, रिसॉर्ट, गाड़ियां लगेंगी, छोटे मोटे काम धंधे चालू होंगे। उस इलाके की तस्वीर ही बदल जायेगी। यह सच में बहुत ही अद्भुत घटना है। मैं मध्यप्रदेश की धरती पर चीतों का स्वागत करता हूं।’

[dgv_vimeo_video id=”750286913″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews