सीएम शिवराज ने दिया तोहफा, आवास का सपना पूरा किया, 250 करोड़ भी ट्रांसफर किये

सीएम शिवराज ने दिया तोहफा, आवास का सपना पूरा किया, 250 करोड़ भी ट्रांसफर किये

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने आज बुधवार को प्रदेश की जनता को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के करीब 1 लाख हितग्राहियों के खाते में 250 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की।  उन्होंने कहा कि आज का दिन उन गरीब भाई बहनों के लिए अद्भुत अउ रयादगार है जिनके अपने मकान का सपना पूरा हो रहा है।

राजधानी भोपाल (Bhopal News) में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 1 लाख 6 हजार से अधिक हितग्राही भाई-बहनों के आवास बनने में 4 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च होगी, उसमें से आज 250 करोड़ रुपये हमने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किया है।

ये भी पढ़ें – MP News : नरोत्तम मिश्रा ने किया पुलिस आवासों का लोकार्पण, कॉलोनी के नाम को लेकर कही बड़ी बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकान में रह रहे, या बेघर लोगों के अपने घर का सपना पूरा कर रहे हैं। जिनके पास जमीन नहीं है, उन्हें पट्टे पर जमीन देकर मालिक बनाया जा रहा है। ये प्रयास लोगों का जीवन बदल रहा है। हमने संकल्प लिया है कि मध्यप्रदेश की धरती पर किसी को भी बेघर नहीं रहने देंगे। हर गरीब का अपना पक्का मकान होगा। एक दिन, महीने या साल में न सही, क्रमश: सभी के मकान बनाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज का बड़ा फैसला, MP में जारी रहेगी यह योजना, अधिकारियों को दिए निर्देश

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews