सीएम शिवराज ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, दोषियों को बिलकुल न छोड़ें

सीएम शिवराज ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, दोषियों को बिलकुल न छोड़ें

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। महिला अपराधों को लेकर एक बार फिर सीएम शिवराज ने अपनी प्राथमिकता आधिकारियों के सामने रखी है। उन्होंने आज भोपाल में एक बार फिर अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं के साथ अपराध करने वालों की बिलकुल छोड़ा नहीं जाए।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में पौध-रोपण के बाद कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर भोपाल सचिन अतुलकर से महिला अपराध के दोषियों पर की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की।

ये भी पढ़ें – MP News: छात्रों के लिए अहम खबर, इन पाठ्यक्रमों में च्वाईस फिलिंग शुरू, जानें अपडेट्स

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता का है। आमजन को कोई कष्ट न हो। चिन्हित और महिलाओं के विरूद्ध अपराधों की नियमित समीक्षा की जाए। अनेक आपराधिक तत्व बच्चों को नशे की लत लगाकर अपराध में शामिल करते हैं।

ये भी पढ़ें – Indore News : नगर निगम अपर आयुक्त के PA के घर EOW का छापा

हाल ही में हुई घटना में कुख्यात बदमाश ने दो किशोरों को आपराधिक घटना घटित करने में अपने साथ शामिल किया। ऐसे मामलों में दोषियों को बिलकुल नहीं बख्शा जाए। कलेक्टर भोपाल ने बताया कि महिला पर पेपर कटर से हमला करने वाले अपराधी बादशाह बेग के विरुद्ध एनएसए में कार्यवाही की गई है।

ये भी पढ़ें – EOW का एक्शन : 20,000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews