MP Corona : ठीक होने के बाद भी लोगों में दिख रहे साइड इफेक्ट, CM शिवराज ने दिए ये निर्देश

mp corona update

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोविड-19 (Covid-19) से ठीक होने के बाद भी लोगों में कई तरह के साइड इफेक्ट (Side Effects) देखने को मिलते हैं। लोगों में इस तरह के लक्षण क्यों पाए जा रहे है, इसके बारे में लगातार रिसर्च (Research) जारी है, जिसमें नई-नई बातें रोजाना सामने आ रही है। मंत्रालय में हुई स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने कहा कि लोगों को जागरूक किया जाएगा और उन्हें बताया जाएगा कि ठीक होने के बाद भी अपने खान-पान और स्वास्थ्य से जुड़ी बातों का ध्यान कैसे रखा जाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) रहे रोगी की रिपोर्ट जब नेगेटिव (Negetive) आती है, तो खान-पान को लेकर कई तरह के भ्रम उसे होते हैं। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अतिरिक्त सावधानियां भी रखने की जरूरत होती है। इसके लिए प्रदेश में वैज्ञानिक आधार पर जानकारियां प्राप्त होना चाहिए। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) इस वायरस को नियंत्रित करने और रोगियों को बेहतर उपचार देने में आगे रहा है और अब मध्य प्रदेश स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में भी मॉडल बन सकता है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग एक अभियान संचालित कर लोगों को जागरूक कर सकता है।

सीएम शिवराज का कहना है कि डायबिटीज (Diabetes) या अन्य रोगियों को कोविड पॉजिटिव होने पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। डिस्चार्ज हो चुके व्यक्ति को क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए और स्वस्थ हो चुका रोगी किसी तरह की मानसिक समस्या से प्रभावित है या नहीं इन बातों का भी अध्ययन किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के भोपाल (Bhopal), इंदौर(Indore), सागर(Sagar), रतलाम(Ratlam), शिवपुरी(Shivpuri) की समीक्षा की और इलाजरत मरीजों की देखरेख के बारे में जानकारी ली।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews